भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा थांदला की हुई कार्यकारणी गठित।
शाहिद जैनब
थांदला - शुक्रवार को भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा थांदला की कार्यकारणी गठित की गई। जिसमे अनेक छात्र छात्राएं उपस्थित रहे एवम उनको भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा के उद्देश्य से रूबरू कराया जिसमे उपस्थित BPVM ब्लाक संयोजक पेटलावद मुकेश भाभर, जिला सह संयोजक निलेश मुनिया, सचिव मोनू निनामा, कमलेश निनामा,विवेक गरवाल,हरेंद्र सिंगाड, संतोष डामोर,अशोक मकवाना,विकास सिंगाड़िया, ईश्वर भूरिया, गोलू खड़िया,संतोष डामोर आदि मौजूद रहे जिन्होंने छात्र छात्राएं को शिक्षा के संबंध में मार्ग दर्शन दिया
निर्णय समिति की बैठक शुक्रवार को थांदला कॉलेज ग्राउंड में हुई जिसमे उपस्थित पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए वही उपस्थित ब्लाक संयोजक मुकेश भाभर ने शिक्षा स्वास्थ्य के ऊपर बात रखी ।
ब्लाक संयोजक मुकेश भाभर ने बताया भील आदिवासियों के सामाजिक शिक्षा शैक्षिक सांस्कृतिक संवैधानिक हक अधिकार जनजागरण को गति देने के लिए थांदला कॉलेज ग्राउंड में छात्र छात्राओं की बैठक की गई जिसमे उपस्थित बलवेंद्र भाई ने बताया कि जब तक शिक्षा हमारे समाज के बच्चो को नही मिल पाएगी तब तक गरीबी में समाज से नही हटेगी जयस जिला अध्यक्ष रमेश कटारा ने बताया कि हम लोग हर जगह प्रयास कर रहे हैं की गरीब से गरीब व्यक्ति को शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार मिल सके और यह शिक्षा होगी तभी संभव होगा तथा अपने हक अधिकारों के लिए हमें खुद संघर्ष करना होगा कोई हमे देने नही आयेगा ।
इन छात्र छात्राओं को दी गई जिमेदारी
संयोजक जितेंद्र वसुनिया सह संयोजक योहन निनामा सह संयोजक पार्वती दीदी मेड़ा महा सचिव मिथुन अमलीयार प्रेमलता दीदी भूरिया कोषाध्यक्ष जितेंद्र भटेरा ,सपना डामोर। मीडिया प्रभारी विजय मेड़ा, प्रवक्ता सोनू भूरिया,महामंत्री निलेश कतिजा, मनीषा सिंगाड,सविता अमलियार ललिता डामोर,शारदा निनामा, शारदा मेड़ा, सरिता मेड़ा गंगा गणावा को को नियुक्त किया गया ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें