संदेश

भव्य कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ

चित्र
परवलिया - गाव में आज भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें गाव की महिलाएं व बालिकाओं ने बड़े उत्साह से भाग लिया भागवत कथा प्रत्येक दिन रात में शुरू होगी भागवत कथा का वाचन प.पवन जी शर्मा द्वारा किया जाएगा भागवत कथा के आयोजन को लेकर गाव के सभी लोगो मे उत्साह है इस आयोजन से गाव का माहौल भक्ति मत व धर्ममय हो गया है

इंदौर अहमदाबाद हाईवे पर माछलियां घाट में भंडारिया गांव के पास ट्रक मोटरसाइकिल के ऊपर पलटने से 4 लोगो की मौत

चित्र
 इंदौर अहमदाबाद हाईवे पर माछलियां घाट में भंडारिया गांव के पास ट्रक मोटरसाइकिल के ऊपर पलटने से 4 लोगो की मौत मृतक बाइक सवार दो बच्चे एक पुरुष एक महिला की मौके पर मौत हो गई है जिनको टोल टैक्स एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरदारपुर पहुंचाया जा रहा है मौके पर थाने से पुलिस बल मौजूद है। यातायात लगातार सुचारू रूप से जारी रखने के लिए ट्रक को हाइड्रा की मदद से रोड से अलग किया जा रहा है।

वार्ड क्रमांक 9 पर उपचुनाव के लिए तारीखों का ऐलान

चित्र
शाहिद ज़ैनब झाबुआ जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 9 पर उपचुनाव के लिए तारीखों का ऐलान हो गया है 13 जून को जिला पंचायत के वार्ड नंबर 9 के लिए मतदान होगा। 30 मई दोपहर 3:00 बजे तक नाम निर्देशन पत्र जमा किए जा सकते हैं । 31 मई को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा होगी। 2 जून को नाम वापसी का आखरी दिन रहेगा, दोपहर 3:00 बजे तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। 13 जून को सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। 17 जून को मतों की गणना होगी और 19 जून को परिणाम घोषित किए जाएंगे। जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्रमांक 9 के निर्वाचन के लिए रिटर्निंग ऑफिसर तन्वी हुड्डा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी झाबुआ और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एस.एस. मुजाल्दा अपर कलेक्टर झाबुआ हैं । जिला पंचायत सदस्य रेखा निनामा के इस्तीफे के बाद जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्रमांक 9 खाली हुआ था और अब एक बार फिर से बीजेपी, कांग्रेस और जयस के लिए यह चुनाव चुनौती से कम नहीं है। जिला पंचायत सदस्य के उप चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही झाबुआ के सियासी हलकों में हलचल तेज हो गई है। जिला पंचायत सदस्य के उप चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही झाबुआ...

झाबुआ,थांदला विधानसभा के उम्मीदवारों को कांग्रेस ने दी हरी झंडीपेटलावद विधानसभा से वालसिंह मेड़ा या कोई और होगा कांग्रेस का उम्मीदवार?

चित्र
शाहिद ज़ैनब झाबुआ - मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के 95 मौजूदा विधायक को में से 70 विधायकों को चुनाव की तैयारी करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की तरफ से हरी झंडी मिल गई है। इनके नाम जुलाई के अंतिम सप्ताह या अगस्त के पहले सप्ताह में घोषित हो सकते है । बाकी की सीटों पर फैसला पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के फीडबैक और हाईकमान द्वारा नियुक्त किए गए चार ऑब्जर्वर की सर्वे रिपोर्ट के बाद होगा। संभावना है कि यह रिपोर्ट अगस्त माह तक संगठन को मिल जाएगी। वही सूत्रों के द्वारा यह भी बात सामने आ रही है कि 20 से 22 ऐसे मौजूदा कांग्रेस के विधायक हैं जिनका आने वाले विधानसभा चुनाव में टिकट कट सकता है । अगर हम झाबुआ जिले की बात करें तो झाबुआ जिले में झाबुआ,थांदला व पेटलावद तीन विधानसभा सीट आती है इन 3 विधानसभा सीटों में झाबुआ विधानसभा से कांतिलाल भूरिया या विक्रांत भूरिया विधानसभा टिकट पक्का माना जा रहा है,वहीं थांदला विधानसभा क्षेत्र के गांधीवादी छवि रखने वाले के वीर सिंह भूरिया का भी 2023 विधानसभा में टिकट पक्का माना जा रहा है  । लेकिन झाबुआ विधानसभा झाबुआ जिले के अंतर्...

बुथ मजबूत करने के लिए कांग्रेस ने की बैठक का आयोजन,पूर्व लोकसभा सदस्य सुश्री मीनाक्षी नटराजन भी कांग्रेस की बैठक में हुई शामिल,थांदला में दिखा कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुए बैठक में शामिल

चित्र
शाहिद जैनब  थांदला आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने  थांदला विधानसभा के बूथ कमेटियों सेक्टर प्रभारियों, मंडलम अध्यक्षों एवं बी एल ए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया । कांग्रेस की यह भव्य बैठक गुरुवार को थांदला गंगा मोती मैरेज गार्डन सुतरेटि रोड़ पर रखी गई है। बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व लोकसभा सदस्य सुश्री मीनाक्षी नटराजन विशेष अतिथि पूर्व केबिनेट मंत्री व झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया, युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर विक्रांत भूरिया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश रांका, थांदला क्षेत्र के विधायक  वीरसिंह भूरिया,पंचायत अध्यक्षा श्रीमति सोनल भाबर, जिला संघठन मंत्री जशवंत सिंह भाबर, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष गेंदाल भाई डामर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मेघनगर यामीन शेख, ब्लॉक युवक अध्यक्ष वीरेंद्र बारिया, शहर कांग्रेस अध्यक्ष आनंद चौहान आदि विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के सरपंच व कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।  बैठक में प्रदेश युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया ने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर अगले 5 मही...

मालगाड़ी की चपेट में आने से थांदला युवक की मौत

चित्र
मंगल सिंह चौहान थांदला। सोमवार सुबह 9:30 बजे थांदला रोड रेलवे स्टेशन के समीप पोल क्रमांक 582/12 के पास (55) वर्षीय युवक की ट्रेन के चपेट में आने से मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक थांदला के ढोली गली निवासी मुन्नालाल सोलंकी है। मौके पर पुलिस और रेलवे की टीम पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है।

शॉर्ट सर्किट से कोल्ड ड्रिंक दुकान का सारा सामान जलकर खाक

चित्र
मयूर पंचाल  मदरानी - शॉर्ट सर्किट से आग लगने से कोल्ड ड्रिंक्स की दुकान का सारा सामान जलकर खाक । मदरानी में राजेश पंचाल की राज कोल्ड्रिंग में सुबह 05:30 बजे सॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक 4 फ्रीज, कूलर, पंखा सहित  सारा सामान जल कर राख हो गया ।   दुकान मालिक राजेश पंचाल ने बताया सुबह साढ़े पांच बजे लाइट गई और वापस फूल वाल्टेज में आई जिसकी वजह से आग जनी का कारण बनी। सामान अनुमानित कीमत लगभग 5 से 6 लाख रुपए बताई जा रही हे ।