वार्ड क्रमांक 9 पर उपचुनाव के लिए तारीखों का ऐलान
शाहिद ज़ैनब
झाबुआ जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 9 पर उपचुनाव के लिए तारीखों का ऐलान हो गया है 13 जून को जिला पंचायत के वार्ड नंबर 9 के लिए मतदान होगा। 30 मई दोपहर 3:00 बजे तक नाम निर्देशन पत्र जमा किए जा सकते हैं । 31 मई को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा होगी। 2 जून को नाम वापसी का आखरी दिन रहेगा, दोपहर 3:00 बजे तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। 13 जून को सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। 17 जून को मतों की गणना होगी और 19 जून को परिणाम घोषित किए जाएंगे।
जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्रमांक 9 के निर्वाचन के लिए रिटर्निंग ऑफिसर तन्वी हुड्डा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी झाबुआ और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एस.एस. मुजाल्दा अपर कलेक्टर झाबुआ हैं ।
जिला पंचायत सदस्य रेखा निनामा के इस्तीफे के बाद जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्रमांक 9 खाली हुआ था और अब एक बार फिर से बीजेपी, कांग्रेस और जयस के लिए यह चुनाव चुनौती से कम नहीं है। जिला पंचायत सदस्य के उप चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही झाबुआ के सियासी हलकों में हलचल तेज हो गई है।
जिला पंचायत सदस्य के उप चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही झाबुआ के सियासी हलकों में हलचल तेज हो गई है। थांदला विधानसभा में आने वाले वार्ड नंबर 9 समेत अन्य चार वार्डों में बीजेपी खाता भी नहीं खोल पाई थी और विधानसभा के पांचों वार्ड हार गई थी । थांदला से बीजेपी अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाभर आते हैं । और उनके नेतृत्व को लेकर भी सवाल खड़े हुए थे । ऐसे में विधानसभा की दावेदारी करने वाले नेताओं पर खुद को साबित करने दबाव इन चुनाव के जरिये रहेगा | विधानसभा चुनाव के पहले इसे प्री टेस्ट के रूप में देखा जा रहा है। वहीं कांग्रेस भी इस वार्ड को जीतने के लिए पूरी ताकत लगाएगी । तो जयस पर भी अपने प्रदर्शन को फिर से दोहराने का दबाव रहेगा।
अभी जिला पंचायत की यह स्थिति
कांग्रेस - 6 सदस्य,
बीजेपी - 6 सदस्य
निर्दलीय-1 सदस्य
वार्ड नंबर 1 से बीजेपी गीता चौहान,
वार्ड नंबर 2 से बीजेपी बहादुर हटीला,
वार्ड नंबर 3 से बीजेपी हर्षिता मसानिया,
वार्ड नंबर 4 से निर्दलीय अकमाल सिंह
वार्ड नंबर 5 से कांग्रेस विजय भाबर,
वार्ड नंबर 6 से बीजेपी शैलेंद्र सोलंकी,
वार्ड नंबर 7 से कांग्रेस शांति राजेश
वार्ड नंबर 8 से कांग्रेस सोनल जसवंतसिंह भाबर,
वार्ड नंबर 10 से कांग्रेस रमिला भूरिया,
वार्ड नंबर 11 कांग्रेस ममता हटिला,
वार्ड नंबर 12 बीजेपी अनु अजमेर सिंह भूरिया,
वार्ड नंबर 13 बीजेपी ललिता कृष्ण पाल सिंह गंगा खेड़ी,
वार्ड नंबर 14 से कांग्रेस विक्रम मेड़ा,
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें