क्या है वार्ड नंबर 10 का चुनावी समीकरण किसके साथ है यूवाओ की टोली जो बदल सकती है परिणाम जाने वार्ड नम्बर 10 का दम
थांदला - नगर परिषद के वार्ड नंबर 10 में चुनावी घमासान इस बार रोचक रूप में नजर आ रहा है । इस बार वार्ड नंबर 10 जो एक वर्ग विशेष का वार्ड है जिसमे 6 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। इस बार भाजपा ने वार्ड 15 के पीटर बबेरिया को अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया है,कांग्रेस से वार्ड 10 से किशोर खड़िया को प्रत्याशी बनाया है, निर्दालीय उम्मीदवार के रूप में संदीप डामोर, रीना विकास रावत, उर्मिला अंशेल चुनावी मैदान में हैं । राजेश डाबी को आम आदमी पार्टी ने यहां से प्रत्याशी बनाया है । वार्ड मतदाताओ व सूत्रों की माने तो इन सभी में संदीप कांतू डामोर यूवाओ की पहली पसंद माने जा रहे है नामांकन जमा करने में संदीप डामोर के साथ यूवाओ का एक बड़ा जनसैलाब देखने को मिला था। संदीप डामोर का जनसैलाब देख कर निश्चित ही लगता है, की संदीप अन्य प्रत्याशियों को संदीप कड़ी टक्कर दे सकते है । अब कांग्रेस ने संदीप को अपना अधिकृत प्रत्याशी क्यों नहीं बनाया यह बात समय समझ से परे है। संदीप डामोर के पिताजी भी कांग्रेस के नेता थे, व संदीप भी कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता है । कई बार कांग्रेस पार्टी के चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी संदीप डामोर के पिता जी ने संभाली है । कांग्रेस ने अपना अधिकृत प्रत्याशी किशोर खड़िया को बनाया है लेकिन कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता विशाल रावत इस बार अपनी पत्नी को वार्ड नंबर 10 से चुनाव लड़ा रहे हैं जिससे कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के लिए मुश्किलें पैदा हो रही है । बात करें पूर्व पार्षद पीटर बबेरिया की तो पीटर बवेरिया के द्वारा विकास कार्यों को ध्यान में रखकर ही जनता इस बार वोट करेगी ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें