बदला गई वार्ड क्रमांक 11 के समीकरण निर्दलीय प्रत्याशी से कमजोर हुआ निर्दलीय प्रत्याशी भाजपा की स्थिति मजबूत

थांदला - नगर परिषद चुनाव में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं । हर कोई प्रत्याशी अपने वार्ड की जनता से जन संपर्क करने में लगा हुआ है। अगर बात करे वार्ड क्रमांक 11 की तो इस बार चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं । भाजपा की ओर से श्रीमति ज्योति विपिन नागर, कांग्रेस की ओर से श्रीमति शीतल आनंद चौहान, आम आदमी पार्टी उम्मीमीवार  श्रीमति परवीन इमरान खान व निर्दादलीय श्रीमती  भूमिका आशीष सोनी चुनावी मैदान में हैं । 
वार्ड क्रमांक 11 में कुल 652 मतदाता है,जिसमे 328 महिलाए,323 पुरुष व 1 अन्य मतदाता है ।
चुनावी समीकरण की बात करे तो विश्ववशीय सूत्रों व वार्ड के मतदाताओं के अनुसार 50 प्रतिशत मुस्लिम समाज के मतदाताओं वाले इस बार वार्ड में दो निर्दलीय उम्मीदवार होने से मुस्लिम समाज का वोट बैंक बटता हुआ नज़र आ रहा है । आम आदमी पार्टी प्रत्याशी श्रीमति परवीन इमरान खान की स्थिति मजबूत हो रही है । मुस्लिम समाज का वोट परवीन  इमरान को मिलने की संभावना ज्यादा नज़र आ रही है । वही भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी ज्योति विपिन नागर की स्थिति भी मजबूत दिखाई दे रही है । श्रीमति ज्योति नागर के पति विपिन नागर हसमुख,मिलनसार व्यक्ति है ।  जिससे भाजपा प्रत्याशी की स्थिति मजबूत दिख रही है । श्रीमती  ज्योति विपिन नागर नगर भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी है इस वजह से उन्हें भाजपा प्रतिबंध मतदाता (कोर वोट) का भी वोट मिलना तय माना जा रहा है ।
 
कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमति शीतल आनंद चौहान को चुनाव जीतने के लिए अब तक कांग्रेस पार्षद के कार्यकाल में हुए विकाश कार्यों पर मत मिल सकते है । 
निर्दलीय उम्मीदवार श्रीमति भूमिका आशीष सोनी की स्थिति नामांकन के बाद मजबूत मानी जा रही थी लेकिन अब श्रीमती परवीन इमरान खान के चुनावी मैदान में होने की वजह से निर्दलीय उम्मीदवार श्रीमति भूमिका आशीष सोनी की स्थिति अच्छी नहीं मनी जा रही है , इससे पुर्व भी भाजपा प्रत्याशी के रूप में आशीष सोनी चुनाव हार चुके हैं । 
 सूत्रों व मतदाताओं से चर्चा करने के बाद श्रीमती ज्योति विपिन नागर की स्थिति वार्ड क्रमांक 11 में मजबूत मानी जा रही है । फिलहाल प्रचार का दौर जारी है आखिरी फैसला जनता के हाथों में ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा थांदला की हुई कार्यकारणी गठित।

मोटरसाइकिल की आमने-सामने हुई भिड़ंतएक मोटरसाइकिल सवार की मौके पर मौत