वार्ड नंबर 13 में बदल गए हैं समीकरणभाजपा की ओर से युवा चेहरा दे रहा है कांग्रेस के अनुभवी नेता को टक्कर
थांदला - नगर परिषद चुनाव के बिगुल बजने के बाद अब प्रचार का दौर जोर पकड़ता जा रहा है हर कोई उम्मीदवार अपने मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने में लगा हुआ है। नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 13 में कुल मतदाता 812 है जिनमे 402 महिलाए व 410 पुरुषों की संख्या है । भाजपा की ओर से युवा भाजपा नेता गुलरेज आलम उर्फ राजा की माता जी चुनाव मैदान में हैं । कांग्रेस की ओर से इस वार्ड में कांग्रेस नेता फरजमान पठान की धर्मपत्नी चुनाव मैदान में है । भाजपा की ओर से भाजपा युवा नेता राजा की माता जी को अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया है । जिससे भाजपा की स्थिति अब मजबूर होती हुई दिखाई दे रही है वहीं भाजपा की ओर से पार्टी के प्रत्याशी को जिताने के लिए इस बार कोई भी निर्दलीय बागी उम्मीदवार चुनावी मैदान में नहीं है,जिससे गुलरेज आलम (राजा) की माता जी को भाजपा के प्रतिबंध मतदाताओं का वोट मिलना तय माना जा रहा है । भाजपा के कोर वोटर के साथ अच्छी सख्या में मुस्लिम वोटर भी भाजपा प्रत्याशी के साथ दिख रहा है । थांदला नगर परिषद का वार्ड नंबर 13 कांग्रेस का गढ़ माना जाता रहा है लेकिन इस बार भाजपा के प्रत्याशी इस बार कड़ी टक्कर देते हुए नज़र आ रहे हैं । कांग्रेस के बात करे तो कांग्रेस की तरफ़ से फरजमान पठान उर्फ फरु लाला की धर्मपत्नी चुनाव मैदान में होने की वजह से कांग्रेस की स्थिति भी मजबूत दिखाई दे रही है । कांग्रेस के कट्टर नेता माने जाने वाले पर फरु लाला पहले भी दो बार पार्षद रह चुके हैं इसलिए उनके बस चुनाव अनुभव भी अच्छा है जिससे कांग्रेस को फायदा हो सकता है ।
भाजपा की ओर से वार्ड के चुनाव प्रभारी नटवर पवार व इरफान पठान को बनाया गया है।
फिलहाल तो वार्ड क्रमक 13 में कटे की टक्कर देखने को मिल रही है ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें