वार्ड क्रमांक 13 में भाजपा प्रत्याशी का हुआ धुआंधार जनसंपर्क

थांदला - नगर परिषद चुनाव के महज 2 दिन रह गए है । जिसके चलते अब भाजपा ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। शुक्रवार को वार्ड क्रमांक 13 भाजपा पदाधिकारी व भाजपा अधिकृत प्रत्याशी श्रीमती नसीम अब्दुल समद खान के समर्थन में वार्ड में जनसंपर्क किया । भाजपा के धुआंधार जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशियों को जबरदस्त समर्थन मिलता हुआ दिखाई दिया। पत्रकार वार्ता में भाजपा अधिकृत प्रत्याशी श्रीमति नसीम अब्दुल समद खान ने कहा कि मैं अगर वार्ड क्रमांक 13 से जीती तो वार्ड की सफाई की समस्या, सड़क निर्माण, नाली की सफाई अन्य वार्ड की समस्याओं को दूर करने की कोशिश करेंगे भाजपा ने मुझ पर विश्वास जताकर अधिकृत प्रत्याशी बनाया मैं भाजपा पार्टी व मुझे मत देने वाले मतदाताओं को की अपेक्षा पर खरी उतरने की कोशिश । 
भाजपा के युवा नेता गुलरेज आलम खान (राजा) पत्रकार वार्ता में कहा कि मेरे वार्ड में वार्ड वासियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर मेरा पूरा ध्यान रहेगा और वार्ड की सफाई सड़क निर्माण आदि महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान देने की कोशिश करेंगे ।हमे विकाश के काम पर जनसमर्थन अच्छा मिल रहा है। 
भाजपा के प्रचार के दौरान भाजपा नेता अनिल भंसाली, चुनाव प्रभारी सत्येंद्र जैन, चुनाव प्रभारी आरती शर्मा, वार्ड क्रमांक 6 से निर्विरोध जीत दर्ज करने वाली श्रीमती माया सचिन सोलंकी,भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता नटवर पवार,आरती सिसोदिया, प्रफुल्ल पोरवाल, नटवर पवार, इरफान पठान,लाइक खान,अमीरजमान पठान आदि भाजपा पदाधिकारी व वार्डवासी मौजूद रहे। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा थांदला की हुई कार्यकारणी गठित।

मोटरसाइकिल की आमने-सामने हुई भिड़ंतएक मोटरसाइकिल सवार की मौके पर मौत