वार्ड क्रमांक 13 में कांग्रेस ने की नुक्कड़ सभा

थांदला - नगर परिषद चुनाव के महज कुछ दिन पहले कांग्रेस के प्रचार में भी तेजी दिखाई दी। नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 13 में कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी श्रीमती नसीम बी फरजमान पठान के प्रचार लिए नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया।  कांग्रेस के जिला अध्यक्ष निर्मल मेहता ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वार्ड क्रमांक 13 में कांग्रेस कारकर्ताओ के चाहने पर कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में फरजमान पठान की धर्मपत्नी को चुनाव मैदान उतारा । कांग्रेस के लिए मुस्किल चुनाव है क्यों की भाजपा ने श्याम, दाम, दंड, भेद का नारा दिया है । कांग्रेस कभी भी इस प्रकार की राजनीति नही करेगी । भाजपा घृणा राजनीति कर रही है कांग्रेस  घृणा राजनीति नही करती है । प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष बुरहानपुर के पूर्व विधायक झाबुआ जिला कांग्रेस प्रभारी हमीद काजी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि कॉन्ग्रेस नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस की स्थिति अच्छी है लेकिन भाजपा का चरित्र सामने आ रहा है कही डरा रहे हैं, धमका रहे हैं, पैसे की राजनीति कर रहे हैं, कहीं शराब की राजनीति कर रहे हैं जो काम भाजपा करती आई है वह गलत है कांग्रेस अपने चरित्र से चुनाव लड़ रही है। डराने धमकाने का कांग्रेस में कोई काम नहीं है। 
कांग्रेस वार्ड नंबर 13 से कांग्रेस नेता फरजमान पठान ने पत्रकार वार्ता में कहा कि वार्ड में नाली कि समस्या, सड़क निर्माण कार्य,लाइट की समस्या जो भी वार्ड की समस्या है सभी को दूर करने की कोशिश करेगे । 
कांग्रेस की सभा में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष बुरहानपुर के पूर्व विधायक झाबुआ जिला कांग्रेस प्रभारी हमीद काजी, जिलाध्यक्ष निर्मल मेहता ,क्षेत्रीय विधायक वीरसिंह भूरिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुरुप्रसाद अरोड़ा, एडवोकेट इदरीस खान,जसवंत भाबर, चैनसिंह डामोर, हाजी गुलाम कादर खान,फरजमान पठान,रिज़वान सिद्धिकी आदि कांग्रेस पदाधिकारी व वार्ड वासी मौजूद रहे । 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा थांदला की हुई कार्यकारणी गठित।

मोटरसाइकिल की आमने-सामने हुई भिड़ंतएक मोटरसाइकिल सवार की मौके पर मौत