17 सितम्बर से 01 अक्टूबर 2022 तक ‘‘रक्तदान अमृत महोत्सव‘‘ मनाते हुए
झाबुआ - जिले में दिनांक 17 सितम्बर से 01 अक्टूबर 2022 तक स्वैच्छिक रक्तदान को बढावा देने हेतू अभियान चलाकर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जावेगा । रक्तदान के प्रति जनसमुदाय में जागरूकता बढाने व सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए अभियान के आयोजन के संबंध में जानकारी दी जावेगी । भारत सरकार द्वारा अभियान हेतु नारा ‘‘रक्तदान सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है। प्रयास में सम्मिलित होकर जीवन बचाये‘‘ निर्धारित किया गया है । दिनांक 17 सितम्बर को सिविल अस्पताल थांदला , पेटलावद तथा जिला चिकित्सालय झाबुआ में स्वैच्छिक रक्तदान कर सकते है साथ ही रक्तकोष पोर्टल https:www.eraktkosh.in पर भी स्वैच्छिक रक्तदान हेतु पंजीयन कर सकते है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें