वार्ड क्रमांक 2 में भाजपा प्रत्याशी के लिए भाजपा प्रदेश मंत्री ने किया प्रचारप्रचंड बहुमत से प्रदेश की 46 नगर निकाय में भाजपा जीत हासिल करेगी : भाजपा प्रदेश मंत्री संगीता सोनी
थांदला - नगर परिषद के चुनाव में 2 दिन बाकी रह गए हैं भाजपा ने धमाकेदार चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है शुक्रवार को भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने रोड शो किया तो शनिवार को भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती संगीता सोनी ने भाजपा प्रत्याशियों के लिए जनसंपर्क किया । भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती संगीता सोनी ने मतदाताओं से भाजपा अधिकृत प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की । वार्ड क्रमांक 2 में भाजपा प्रत्याशी पंकज राठौड़ की स्थिति मजबूत मानी जा रही है लेकिन फिर भी भाजपा प्रचार प्रसार में किसी भी प्रकार की कमी रखने को तैयार नहीं है ।
पत्रकार वार्ता में श्रीमती संगीता सोनी ने कहा कि भाजपा प्रचंड बहुमत से नगर परिषद पर कब्जा करने वाली है। मध्यप्रदेश में भाजपा 46 नगर निकाय में विजय हासिल करगी । प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनकल्याणकारी योजनाएं मध्य प्रदेश में चलाई जिससे विकाश हुआ है । माननीय प्रधानमंत्री जी ने भी देश के हर वर्ग के नागरिकों के लिए विकास कार्य किए हैं ग्रामीण,शहरी हर जगह विकास हुआ है प्रधानमंत्री जी ने प्रधानमंत्री आवास योजना, लाडली लक्ष्मी, ऐसी कई योजनाएं जिससे देशवासियों को लाभ पहुंच रहा है ।
वार्ड नंबर 2 के भाजपा प्रत्याशी पंकज राठौर ने पत्रकार वार्ता में कहा की समस्या को गंभीरता से लेंगे और विकास की ओर अग्रसर करेंगे। सर्व प्रथम नाली गहरीकरण का कार्य वार्ड में कराने की कोशिश करेंगे।
श्यामा ताहेड ने कहा की नगर परिषद चुनाव को लेकर थांदला मैं भाजपा की स्थिति बहुत मजबूत है 15 वार्डो में भाजपा प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करने जा रही है ।
भाजपा के इस धुआंधार प्रचार में भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती संगीता सोनी, चुनाव प्रभारी सत्येंद्र यादव, भाजपा नेता अनिल भंसाली, श्यामा ताहेड आदि भाजपा पदाधिकारी व वार्ड वासी मौजूद थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें