एक्शन मोड में झाबुआ जिला कलेक्टर रजनी सिंहपदभार ग्रहण करने के 24 घंटे के भीतर ही झाबुआ एसडीएम बदले गए
शाहिद जैनब
झाबुआ जिले की नवागत कलेक्टर रजनी सिंह ने पदभार ग्रहण करने के 24 घंटे के भीतर ही एक्शन मोड में नजर आ रही है । कलेक्टर रजनी सिंह ने एलएन गर्ग को झाबुआ एसडीएम पद से मुक्त कर दिया है । अब सुनील कुमार झा संयुक्त कलेक्टर झाबुआ एसडीएम का भार दिया है । इसके अलावा 1 दिन पहले ट्रांसफर किए गए नगर पालिका झाबुआ के सीएमओ एलएस डोडिया और थांदला नगर परिषद सीएमओ बीएल टांक को भी कलेक्टर ने रिलीव कर दिया है ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें