झाबुआ के वार्ड क्र.3 के मतदाता कर सकते हैं थांदला वार्ड क्र. 3 में मतदाननिर्वाचन आयोग की गलती निकल कर आ रही है सामने


झाबुआ - निर्वाचन आयोग की एक बड़ी गलती निकल कर सामने आ रही है । झाबुआ वार्ड क्रमांक 3 के 12 मतदाताओं का नाम थांदला के वार्ड क्रमांक 3 की नामावली में जोड़ा गया है, जिससे अब वह थांदला के वार्ड क्रमांक 3 के मतदाता सूची में शामिल हो गए हैं। 
दरअसल झाबुआ के मुस्लिम बाहुल्य वार्ड क्रमांक 3 के इकबाल पिता इब्राहिम खान, जुबेर पिता जाकिर शाह, राहुल पिता नाहर सिंह मंडलोई, रशीद मोहम्मद पिता रमजान मोहम्मद, इकबाल खान पिता अब्दुल खान, हैदर अली पिता अहमद खान, कुलसुम पति नूर मोहम्मद खान, तौफीक राजा पिता वाहिद शेख, सानिया पति वसीम मोहम्मद शेख, निसात पति मुंताजिर खान, जुलेखा पति इकबाल खान, सलीम पिता मुर्तुजा खान झाबुआ वार्ड क्रमांक 3 में निवास करते हैं, और झाबुआ के वार्ड क्रमांक 3 की मतदाता सूची में भी 12 ही मतदाताओं का नाम दर्ज है । लेकिन वेंडर की त्रुटि से इन्हें अब थांदला के वार्ड क्रमांक 3 की नामावली में भी जोड़ा गया है । मतदाता सूची में नाम होने के कारण 12 ही मतदाता थांदला के वार्ड क्रमांक 3 में भी मतदान कर सकते है।  
अब गलती किसकी है यह तो जांच का विषय है । 

थांदला रिटर्निंग अधिकारी अनिल भाना से बात करने पर उन्होंने कहा कि गलती से ऐसा हुआ होगा । झाबुआ में भी सभी 12 मतदाताओं का नाम जुड़ा हुआ है इसलिए वह झाबुआ या थांदला कही भी एक जगह मतदान कर पाएंगे । 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा थांदला की हुई कार्यकारणी गठित।

मोटरसाइकिल की आमने-सामने हुई भिड़ंतएक मोटरसाइकिल सवार की मौके पर मौत