थांदला नगर परिषद में भाजपा 8 वार्डो में विजय, निर्दलीय 4, कांग्रेस 3 वार्ड जीती
शाहिद जैनब
थांदला - नगर परिषद के चुनाव का नतीजा शुक्रवार को घोषित हो गए। थांदला नगर परिषद चुनाव नतीजों में भाजपा को स्पष्ट बहुमत हासिल हो गया है । भाजपा को थांदला नगर परिषद के 15 वार्डों में से 8 वार्डों जीत हासिल हो गई है । शुक्रवार को आए नतीजों में भाजपा को 8 वर्ड में जीत दर्ज मिली है, कांग्रेस को 4 वार्डो में जीत हासिल की है जबकि 3 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों को विजय प्राप्त हुई है ।
वार्ड क्रमांक 1 भाजपा अधिकृत प्रत्याशी धापू वसुनिया ने 325 मतों से जीत हासिल की है ।
वार्ड क्रमांक 2 में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी पंकज राठौड़ ने 137 मतों से जीत हासिल की है ।
वार्ड क्रमांक 3 में नगर परिषद अध्यक्ष रहे बंटी डामोर की माताजी श्रीमती लीला डामोर ने 144 मतों से जीत हासिल की है ।
वार्ड क्रमांक 4 में भाजपा प्रत्याशी जितेंद्र मोरिया कन्नू ने 23 मतो से जीत हासिल की है ।
वार्ड क्रमांक 5 में भाजपा के थांदला मण्डल अध्यक्ष संदीप उपाध्याय ( गोलू ) ने 133 मतों से जीत हासिल की है ।
वार्ड क्रमांक 6 में श्रीमती माया सचिन सोलंकी निर्विरोध पार्षद चुनी गई थी ।
वार्ड क्रमांक 7 में निर्दलीय प्रत्याशी ज्योति जितेंद्र राठौड़ ने 13 जीत हासिल की है ।
वार्ड क्रमांक 8 से कांग्रेस प्रत्याशी अखिल जैन ने 09 मतो से जीत हासिल की है ।
वार्ड क्रमांक 9 से निर्दलीय प्रत्याशी राजू धानक ने 122 मतों से जीत हासिल की है ।
वार्ड क्रमांक 10 से निर्दलीय प्रत्याशी संदीप डामोर ने ने 08 मतों से जीत हासिल की है ।
वार्ड क्रमांक 11 से निर्दलीय प्रत्याशी श्रीमती भूमिका आशीष सोनी ने 234 जीत हासिल की है ।
वार्ड क्रमांक 12 से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी जगदीश प्रजापत ने 23 मतों से जीत हासिल की है ।
वार्ड क्रमांक 13 से कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी श्रीमति नसीम फरजमान पठान ने 141 मतों से जीत हासिल की है ।
वार्ड क्रमांक 14 में भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी श्रीमति लक्ष्मी सुनील पाण्दा ने 294 मतों से जीत हासिल की है ।
वार्ड क्रमांक 15 से कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी श्रीमति वंदना सुधीर भाबर ने 186 मतों जीत हासिल की है
वार्ड क्रमांक 10 निर्दलीय प्रत्याशी संदीप डामोर ने 8 मतों से विजय हासिल की है वार्ड क्रमांक 8 के कांग्रेस प्रत्याशी अखिल जैन ने मात्र 9 वोटों से भाजपा प्रत्याशी से जीत हासिल की है। वही सबसे अधिक मतों से वार्ड क्रमांक 1 की भाजपा प्रत्याशी श्रीमती धापू वसुनिया ने 325 मतों से जीत हासिल की है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें