राजू धानक के मिलनसार व्यवहार की वजह से बदल गए हैं वार्ड क्रमांक 9 के समीकरण राजू धानक के जनसंपर्क के दौरान वार्ड हुआ भगवामय
थांदला - नगर परिषद चुनाव में महज 2 दिन रह गए हैं और चुनावी समीकरण अब बदलना शुरू हो चुके हैं । थांदला नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 9 में भाजपा टिकट ना मिलने के बावजूद हंसमुख,मिलनसार राजू धानक स्थिति मजबूत नजर आ रही है। विश्वसनीय सूत्रों व वार्ड वासियों के द्वारा बताया गया कि राजू भाई धानक को भाजपा से टिकट नहीं मिला है जबकि राजू धनक का परिवार पीढ़ी से ही भाजपा समर्पित रहा है। राजू धनक गौ रक्षा वाहिनी के प्रदेश महामंत्री भी हैं। हमेशा हर जरूरतमंद के लिए मदद के लिए खड़े रहने वाले राजू धानक को इस बार अपार जनसमर्थन मिल रहा है। जिस का एक नजारा शनिवार जनसंपर्क के दौरान राजु धानक को जनता ने खुलकर समर्थन मिलता हुआ दिखा। राजू धानक के समर्थन में जनसंपर्क के दौरान वार्ड क्रमांक 9 भगवामय नजर आया ।
वार्ड क्रमांक राजू धानक के सामने कांग्रेस प्रत्याशी भाजपा का 1 और निर्दलीय उम्मीदवार उसमें निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ रहे राजू धानक को भाजपा ने अपना अधिकृत प्रत्याशी नहीं बनाया है जिसके बाद सहानुभूति वोट भी राजु धानक के साथ दिखाई दे रहा है। राजू धानक की मजबूती स्थिति की मुख्य वजह सरल स्वभाव के धनी राजू धानक का व्यवहार है। राजू धानक के पिताजी जन संघ के समय के भाजपा के कट्टर कट्टर कार्यकर्ता रहे हैं ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें