निर्विरोध चुनी गई भाजपा प्रत्याशी श्रीमति माया सचिन सोलंकी


शाहिद जैनब 7000053696

थांदला - नगर परिषद थांदला के वार्ड क्रमांक 6 से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी श्रीमति माया सचिन सोलंकी निर्विरोध पार्षद चुनी गई। निर्वाचन अधिकारी अनिल भाना व तहसीलदार शक्ति सिंह चौहान द्वारा श्रीमति माया सोलंकी को प्रमाण पत्र दिया गया । श्रीमति माया सचिन सोलंकी निर्विरोध जीत हासिल होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर है। भाजपा कार्यकर्ताओं,पदाधिकारियों द्वारा निर्विरोध जीत दर्ज करने पर श्रीमती माया सचिन सोलंकी व उनके पति सचिन सोलंकी को शुभकामनाएं दी गई । आपको बता दें कि थांदला नगर परिषद के वार्ड नंबर 6 से नगर परिषद उपाध्यक्ष धर्मपत्नी अनीता मनीष बघेल ने भी नामांकन दाखिल किया था व किरण दीपक सोनी, नामांकन पत्र दाखिल किया था 15 सितंबर तक को माया सचिन सोलंकी के अलावा सभी उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र वापस ले लिए जिससे माया सचिन सोलंकी निर्विरोध पार्षद चुनी गई है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा थांदला की हुई कार्यकारणी गठित।

मोटरसाइकिल की आमने-सामने हुई भिड़ंतएक मोटरसाइकिल सवार की मौके पर मौत