भाजपा में उलटफेर के साथ जमा हुए उम्मीदवारों के बी फार्म जमा
शाहिद जैनब
थांदला - नगर परिषद चुनाव नामांकन के बाद 15 सितंबर को नाम वापसी का आखिरी दिन था 15 दिसंबर को दोपहर 3:00 बजे तक नाम वापसी व पार्टी अधिकृत उम्मीदवार द्वारा बी फार्म जमा करने का आखरी समय था। थांदला में भाजपा व कांग्रेस पार्टी ने पहले ही अपने पार्षद चुनाव के लिए अधिकृत प्रत्याशियों के नाम की सूची जारी कर दी थी। अधिकृत प्रत्याशी की सूची जारी करने के बाद भाजपा में विरोध प्रदर्शन हुए तथा भाजपा की ओर से थांदला नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 3 से जन्नू कमलेश भाभोर को अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया था वहीं वार्ड क्रमांक 5 से भाजपा ने अपने अधिकृत प्रत्याशी की घोषणा नहीं की थी। नाम वापसी क्या खरीदी भाजपा ने बड़ा फेरबदल करते हुए वार्ड क्रमांक 3 से जन्नु कमलेश भाभोर की जगह नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर की माता लीला बाई डामोर को अधिकृत प्रत्याशी बनाया है। तो वहीं वार्ड क्रमांक 5 से भाजपा मंडल अध्यक्ष गोलू उपाध्याय को अधिकृत प्रत्याशी बनाया गया है।
15 वार्डो में अब 52 उम्मीदवार चुनावी मैदान में
नगर परिषद के 15 वार्डो में 95 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। 15 सितंबर को नामांकन वापस लेने की आखरी तारीख थी । अंतिम तिथि को 43 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस ले लिया जिसके बाद अब 14 वार्डो में 52 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। वार्ड क्रमांक 6 में निर्विरोध पार्षद चुने जाने से वार्ड क्रमांक 6 में अब पार्षद का चुनाव नही होगा।
वार्ड क्रमांक 6 से निर्विरोध चुने गए भाजपा के पार्षद
नगर परिषद थांदला के वार्ड क्रमांक 6 से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी माया सचिन सोलंकी निर्विरोध चुने गए। वार्ड नंबर 6 से नगर परिषद उपाध्यक्ष धर्मपत्नी अनीता मनीष बघेल ने भी नामांकन दाखिल किया था,किरण दीपक सोनी, नामांकन पत्र दाखिल किया था 15 सितंबर तक को माया सचिन सोलंकी के अलावा सभी उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र वापस ले लिए जिससे माया सचिन सोलंकी निर्विरोध पार्षद चुनी गई है। माया सचिन सोलंकी के निर्विरोध पार्षद चुने जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल बाजे के साथ विजय जुलूस निकाला ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें