मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का थांदला नहीं आना समझ से परेक्या आखरी समय पर पार्षद उम्मीदवार बदलने से नाराज है शिवराज ?
शाहिद जैनब
झाबुआ - मध्य प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान 19 सितंबर सोमवार को झाबुआ जिले के पेटलावद दौरे पर थे। जाहिर सी बात है नगर परिषद चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का यह चुनावी दौरा था। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री झाबुआ जिले के पेटलावद में चुनावी सभा के लिए आए लेकिन पेटलावद से महज 24 से 25 किलोमीटर दूर थांदला नहीं आए । जबकि थांदला विधानसभा में हाल ही में हुए जिला पंचायत चुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा था । थांदला विधानसभा मैं जिला पंचायत का कोई भी वार्ड भाजपा नहीं जीत पाई थी, इस लिहाज से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को फिलहाल झाबुआ जिले में सबसे ज्यादा थांदला विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को मजबूत करने की ओर ध्यान देना चाहिए था ।
अब कुछ सूत्रों की मानें तो कहा यह जा रहा है कि शिवराज सिंह चौहान अभी थांदला आना नहीं चाहते थे। शिवराज के थांदला न आने की पीछे की वजह कुछ पार्टी के ही नेताओं ने दबी जुबान से बताई है की थांदला नगर परिषद चुनाव में आखरी समय पर भाजपा के अधिकृत पार्षद प्रत्याशियों में हुए फेरबदल से शिवराज सिंह चौहान सहमत नहीं है इस वजह से भी शिवराज सिंह चौहान शायद थांदला आना नहीं चाहते हैं ? वैसे भाजपा के नेताओं का यह कहना है कि जल्द ही भाजपा के इंदौरी युवा नेता थांदला दौरे पर होंगे और थांदला में रोड शो करेंगे।
फिलहाल तो बातें सारी सूत्रों पर आधारित है लेकिन अगर भाजपा में नगर निकाय चुनाव में पार्षद उम्मीदवार की टिकट को लेकर गुटबाजी हो रही है तो कहीं ना कहीं आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए परेशानियां बढ़ सकती है ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें