मोरवी से थांदला आ रही बस में महिला के साथ हुआ बलात्कार
थांदला - मोरवी (गुजरात) से आ थांदला आ रही बस (क्रमांक जीजे 03 एटी 6127) में बस ड्राइवर ने बस में यात्रा कर रही महिला (उम्र 40 वर्ष) निवासी नरसिंहपुर के साथ किया बलात्कार । दरअस पीड़ित महिला के परिजनों ने बताया कि महिला मजदूरी करने के लिए मोरवी (गुजरात) गए अपने बेटे से भुट्टे देने के लिए मोरबी गई थी । मोरबी से वापस आने के दौरान बस ड्राइवर ने रास्ते में उसके साथ बलात्कार किया है । परिजन ने आगे बताया कि बस मोरबी से चलने के बाद रास्ते में होटल(ढाबे) पर रुकी जहां पर महिला पेशाब करने के लिए रोड के किनारे गई जहां पर ड्राइवर ने आकर उस को पास की झाड़ियों में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया है ।
पीड़ित महिला थांदला सिविल अस्पताल में भर्ती है जहां उसका इलाज चल रहा है ।
बलात्कार की घटना की रिपोर्ट फिलहाल थांदला थाने में दर्ज हो चुकी है, मामला गुजरात पुलिस से जुड़ा हुआ है इसलिए जांच गुजरात पुलिस करेगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें