थांदला में भाजपा के स्टार प्रचारको ने रोड शो कर मोर्चा संभाला भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने किया रोड शो

शाहिद जैनब

थांदला - नगर परिषद चुनाव में अब प्रचार का दौर जोर पकड़ता जा रहा है।  भाजपा की ओर से अब स्टार नेता मोर्चा संभाल रहे हैं । थांदला में शुक्रवार को भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने थांदला में भाजपा प्रत्याशीयो के लिए रोड शो किया । कैलाश विजयवर्गीय के आने के पहले आकाश विजयवर्गीय के आने की खबर भी चला रही थी लेकिन बुधवार को भाजपा की तरफ से साफ हो पाया की कैलाश विजयवर्गीय के आने की बात स्पष्ट हो गई । 
शुक्रवार को थांदला दशहरा मैदान से दोपहर 4 बजे बाद कैलाश विजयवर्गीय का रोड शो शुरू होना था लेकिन कैलाश विजयवर्गीय का काफ़िला शाम 6.45 पर थांदला पहुंचा। भाजपा महासचिव ने थांदला में करीब 7 बजे से रोड शो दशहरा मैदान से शुरू किया,जो नगर के विभिन्न मार्गो अस्पताल चौराहा,आजाद चौक, गांधी चौक, कुम्हारवाड़ा,पिपली चौराहा, से होता हुआ बस स्टैंड राजा पूरा वार्ड क्रमांक 09 में समाप्त हुआ। 
रोड शो के दौरान कैलाश विजयवर्गीय के साथ अलग-अलग वार्डो में अलग-अलग भाजपा पार्षद प्रत्याशियों को खुली जीप में रोड शो कराया गया। रोड शो के दौरान भाजपा राष्ट्रीय महासचिव का स्वागत अलग अलग स्थानों पर स्टेज बनाकर पुष्प वर्षा व पुष्प मालाएं पहनाकर किया गया। 
कैलाश विजयवर्गीय रोड शो के दौरान लाउडस्पीकर पर भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील की और थांदला की जनता को विकास का वादा किया । 
राष्टीय महासचिव के रोड शो में भाजपा के सांसद गोमान सिंह डामोर, भाजपा प्रदेश मंत्री संगीता सोनी,भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक, भाजपा नेता अनिल भंसाली,आदि पदाधिकारी,भाजपा पार्षद प्रत्याशी व कार्यकर्ता मौजूद रहे । 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा थांदला की हुई कार्यकारणी गठित।

मोटरसाइकिल की आमने-सामने हुई भिड़ंतएक मोटरसाइकिल सवार की मौके पर मौत