नगर परिषद का मतदान शांतिपूर्ण रूप से हुआ संपन्न

शाहिद जैनब (7000053696)

थांदला - जिले के थांदला नगर परिषद में 14 वार्डों के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गए। मतदान को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। थांदला  नगर परिषद के 15 वार्डो में से 1 वार्ड में निर्विरोध पार्षद चुना गया है इसलिए आज सिर्फ 14 वार्डों के लिए ही मतदान हुआ । इन 14 वार्डो में 52 पार्षद उम्मीदवार चुनावी मैदान में है । सुबह तड़के ही मतदान को लेकर मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की अच्छी भीड़ देखी गई थी । युवाओं के साथ बुजुर्ग भी अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे।   प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम दिखाई दे रहे थे । जिसके चलते मतदान शांतिपूर्ण रहा।   उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ मतदान केंद्र से तय की गई दूरी पर मतदाता सूची लेकर बैठे हुए दिखाई दे रहे थे । नगर परिषद के मतदान की शुरुआत थोड़ी धीमी जरूर हुई जो धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ती गई।  दोपहर 1 बजे तक बूथ क्रमांक 16(वार्ड 14) पर सबसे अधिक 72.6% मतदान तो वही बूथ क्रमांक 1( वार्ड क्रमांक 1)  में सबसे कम 31.3 % मतदान
कुल मतदान 54.7 प्रतिशत हुआ था । दोपहर में 3:00 बजे तक 67. 8 प्रतिशत मतदान हुआ था । शाम 5 बजे मतदान खत्म होने पर मतदान के आंकड़े 75.10 प्रतिशत जा पहुंचे । वार्ड क्रमांक 86.6 प्रतिशत में सबसे अधिक  प्रतिशत मतदान हुआ,वार्ड क्रमांक 60 प्रतिशत में सबसे कम प्रतिशत मतदान रहा । महिला 74.1 मतदाताओं का प्रतिशत व पुरुष 76.2मतदाताओं का प्रतिशत रहा । 
2017 में नगर परिषद चुनाव में मतदान प्रतिशत 76.19 रहा था । 

नगर परिषद के मतदान केंदो पर 
वार्ड क्रमांक 1 में 60 प्रतिशत 
वार्ड क्रमांक 2 में  84.1 प्रतिशत
वार्ड क्रमांक 3 में  77.8 प्रतिशत
वार्ड क्रमांक 4 में  81.2 प्रतिशत
वार्ड क्रमांक 5 में 78.4 प्रतिशत
वार्ड क्रमांक 6 निर्विरोध
वार्ड क्रमांक 7 में 84 प्रतिशत
वार्ड क्रमांक 8 में 79.4 प्रतिशत
वार्ड क्रमांक 9 में 68 प्रतिशत
वार्ड क्रमांक 10 में  78.5 प्रतिशत
वार्ड क्रमांक 11 में 78.4 प्रतिशत
वार्ड क्रमांक 12 में 78.3 प्रतिशत
वार्ड क्रमांक 13 में 82.3 प्रतिशत
वार्ड क्रमांक 14 में  86.6 प्रतिशत
वार्ड क्रमांक 15 में  68 प्रतिशत मतदान रहा है ।
कुल मतदान प्रतिशत 75.10 रहा है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा थांदला की हुई कार्यकारणी गठित।

मोटरसाइकिल की आमने-सामने हुई भिड़ंतएक मोटरसाइकिल सवार की मौके पर मौत