"मां तुझे प्रणाम" योजनान्तर्गत, जिले के चयनित युवा, लोंगेवाला बॉर्डर पर अनुभव यात्रा के लिए रवाना।


झाबुआ:- मध्यप्रदेश शासन की "मां तुझे प्रणाम योजना" के अन्तर्गत, झाबुआ जिले से चयनित युवा, जो कि प्रत्येक विकासखण्ड से कुल 30 युवा चयनित हुए थे। जिसमे प्रत्येक विकासखण्ड स्तर पर एन.सी.सी., एन.एस.एस., मेधावी, स्काउट गाइड व खेलकूद इन सभी से एक- एक युवाओं का, तनोट माता मंदिर, लोंगेवाला बॉर्डर, जैसलमेर (राजस्थान) की अनुभव यात्रा के लिए चयन हुआ है। यह सभी युवाओं का दल 20  से, 25  सितम्बर तक, तनोटमाता मंदिर, लोंगेवाला बॉर्डर पर जो कि जैसलमेंर (राजस्थान) में है वहां अनुभव यात्रा के लिए जा रहे हैं।
जानकारी देते हुए, ग्रामीण युवा समन्वयक हेमराज गणावा ने बताया कि जिले के चयनित युवा, जिले व प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए लोंगेवाला बॉर्डर पर अनुभव यात्रा पर जा रहे हैं, इस अनुभव यात्रा में युवा अपने साथ जल,श्रद्धांजलि देने के लिए साथ ले जा रहे हैं।
चयनित हुए युवा जो जिले व प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे जिसमें - पोलुस बारिया, मनोज चौहान, दिनेश डोडियार, विजय भाबोर, दिलीप भूरिया,अमित अड़, प्रवीण भूरिया, नानूराम सोलंकी, राहुल भूरिया, विवेक उपाध्याय, चिराग तोमर, राजेश कनेश, नवनीत भूरिया, जामसिंह देवदा, घनश्याम पाटीदार, गौरव शुक्ला, शुभम अमलियार, विजय मेडा, अन्तिम भूरिया, हरीश गोयल, शुभम जैन, जयदीप जाटव, विकाश भूरिया, मोहित श्रीवास्तव, सोमनाथ सिंगाड, रोशन सोलंकी, राघव हटिला, हेमेंद्र गोहिल, दयाराम गरवाल है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा थांदला की हुई कार्यकारणी गठित।

मोटरसाइकिल की आमने-सामने हुई भिड़ंतएक मोटरसाइकिल सवार की मौके पर मौत