मां तुझे प्रणाम योजना में चयनित युवाओं द्वारा माननीय कलेक्टर महोदय और पुलिस अधीक्षक महोदय के समक्ष अपना यात्रा अनुभव साझा किया गया।
झाबुआ - मां तुझे प्रणाम योजना के तहत झाबुआ जिले से 30 युवाओं को भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमा तनोट माता मंदिर (लोंगेवाला), राजस्थान की एक्सपोजर विजिट का अनुभव प्राप्त हुआ।
आज उन्हीं में से कुछ युवाओं जिसमे मोहित श्रीवास्तव chirag तोमर, जयदीप सिंह जाटव, विजन मेड़ा, पौलुस बारिया, नवनीत भूरिया द्वारा झाबुआ कलेक्टर महोदय और झाबुआ पुलिस अधीक्षक महोदय के समक्ष अपनी यात्रा का अनुभव करने का अवसर प्राप्त हुआ एवं सभी युवाओं द्वारा माननीय कलेक्टर महोदय और पुलिस अधीक्षक महोदय जी को भारत-पाकिस्तान सीमा (लोंगेवाला) राजस्थान से लाई गई पवित्र माटी द्वारा तिलक किया गया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें