समस्या का समाधान नहीं हुआ तो होगा आंदोलन किसान व व्यापारियों ने दी चेतावनीकिसानों व्यापारियों की समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा गया
शाहिद ज़ैनाब (7000053696)
थादला - किसान व व्यापारियों ने सब्जी मंडी की समस्या को लेकर थांदला अनुविभागीय अधिकारी के नाम आवेदन दिया है । आवेदन में कहा गया है कि पहले सब्जी मंडी कृषि उपज मंडी प्रांगण में लगती थी, जो सूतरेटी रोड पर है और बस स्टेशन के काफी करीब है।
लेकिन कृषि मंडी मंडी प्रशासन द्वारा सब्जी मंडी थांदला के बाजार के बीचोबीच स्थित पुरानी मंडी में स्थानांतरित कर दिया जहां पर किसी भी प्रकार की किसानों व व्यापारियों को सुविधा उपलब्ध नहीं है । मंडी बाजार के बीचो-बीच होने की वजह से किसानों को काफी समस्या उत्पन्न होती है । सुबह के समय स्कूल वाहनों का आना जाना रहता है, दूध वाहनों का आना-जाना रहता है तथा किसानों का भी माल लाने ले जाने के लिए वाहनों का आवागमन अधिक रहता है जिससे दुर्घटना की संभावनाएं अधिक रहती है। फिलहाल जहां पर मंडी लग रही है वह बाजार के बीचो बीच में और बस स्टेशन भी वहां से काफी ज्यादा दूर है जिससे किसानों को वह व्यापारियों को आने जाने का अतिरिक्त खर्च वहन करना पड़ता है। पुरानी मंडी में किसी भी प्रकार की किसानों को सुविधाएं नहीं है खुले आसमान के नीचे मंडी लग रही है जहां से व्यापारियों का और किसानों का माल भी चोरी हो रहा है।
किसानों और व्यापारियों का मंडी प्रशासन से निवेदन है कि मंडी को सोसायटी रोड स्थित पुरानी मंडी में वापस स्थानांतरित किया।
और उस मंडी का स्थाई प्रमाण पत्र व्यापारियों को दिया जाए । जिससे किसान और व्यापारियों को कोई नुकसान नहीं हो । किसानों ने आवेदन में आगे कहा है कि किसानों की समस्या पर जल्द निराकरण किया जाए अन्यथा किसान द्वारा आंदोलन किया जाएगा और उसकी समस्त जवाबदारी मंडी प्रशासन की रहेगी भारतीय किसान यूनियन किसानों की समस्या में किसानों के साथ खड़ी है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें