*KB मीडिया नेटवर्क एक्सिट पोल*

शाहिद जैनब

चलिए  साहब अब थांदला का नगर परिषद चुनाव का मतदान संपन्न हो गया । अब सब नतीजों का इंतज़ार कर रहे हैं । राजनीति में दिलचस्पी रखने वाले अब माहोल तलाश रहे हैं जहा से मिले जैसे मिले किसी भी तरह से कुछ अनुमानित रुझान हासिल हो सके । इसी के चलते राजनीति के जानकार नागरिक, कांग्रेस,भाजपा के कुछ पूर्व पार्षद व वरिष्ठ नेता गण,पत्रकार,युवा भाजपा कांग्रेस के कार्यकर्ता आदि से चर्चा करने के बाद KB मीडिया नेटवर्क ने अपना थांदला नगर परिषद का एग्जिट पोल बनाया है, जिसमे भाजपा एक बार फिर से थांदला नगर परिषद पर कब्जा करती हुई नजर आ रही है। भाजपा 8 वार्डो मैं जीत दर्ज करती हुई नजर आ रही । कांग्रेस 4 वार्ड में ही जीत दर्ज कर रही है,  3 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी जीत हासिल कर सकते हैं ।


वार्ड क्रमांक 1 का मतदान 60 प्रतिशत रहा जो काफी कम था,मतदान कम होने की वजह आश्रम फलिए के कई मतदाताओं को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित होने के बाद भी  चुनाव तारीखों का पता नही होना हो सकता है । वार्ड क्रमांक 1 में भले मतदान प्रतिशत कम रहा हो लेकिन भाजपा इस वार्ड में जीत दर्ज करते हुए दिखाई दे रही है । वार्ड क्रमांक 1 से भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी श्रीमति धापू वसुनिया चुनाव जीत हासिल कर सकती हैं । 

वार्ड क्रमांक 2 में मतदान 84.1 प्रतिशत रहा जो अच्छा माना जा रहा है । वार्ड क्रमांक 2 में ज्यादा कुछ विश्लेषण की आवश्यकता नहीं है। भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी पंकज राठौड़ यहां से जीत दर्ज करते हुए नजर आ रहे हैं।  

वार्ड क्रमांक 3 में मतदान 77.8 प्रतिशत रहा जो अच्छा है । इस वार्ड से कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में थे । भाजपा की ओर से अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा होने के बाद आखरी समय पर अपने प्रत्याशी में फेरबदल हुआ पहले यहां से अजजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कालसिंह भाभर की पुत्रवधू चुनाव लड़ रही थी,लेकिन आखिरी समय पर भाजपा ने परिवर्तन पर नगर परिषद अध्यक्ष रहे बंटी डामोर की माताजी श्रीमती लीला डामोर को यहां से अधिकृत प्रत्याशी बनाया । भाजपा ने भले ही अपना प्रत्याशी बदला हो लेकिन जीत का नतीजा अभी भाजपा के पक्ष में जाता हुआ दिखाई दे रहा है वार्ड क्रमांक 3 से श्रीमती लीला डामोर जीत दर्ज कर दी भी नजर आ रही । 

वार्ड क्रमांक 4 में मतदान 81.2 रहा जो अच्छा है। वार्ड क्रमांक 4 से भाजपा प्रत्याशी जितेंद्र मोरिया (कन्नू), कांग्रेस के प्रत्याशी अक्षय भट्ट, निर्दलीय  प्रशांत उपाध्याय व दशरथ वर्मा चुनाव लड़ रहे थे । वार्ड क्रमांक 4 प्रशांत उपाध्याय निर्दलीय थे लेकिन अच्छी टक्कर  दे रहे थे,जितेंद्र मोरिया (कन्नू) भाजपा प्रत्याशी थे इसलिए भाजपा का कोर वोटर कन्नू मोरिया को मिलता दिख रहा है जिस वजह से कन्नू मोरिया की जीत नज़र आ रही है । 

वार्ड क्रमांक 5 में मतदान 78.9 प्रतिशत रहा है । वार्ड क्रमांक 5 थांदला नगर परिषद की सबसे अधिक चर्चित वार्ड था वजह नगर परिषद उपाध्यक्ष रहे मनीष बघेल कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में थे । भाजपा की ओर से मंडल अध्यक्ष गोलू उपाध्याय चुनाव लड़ रहे थे । लेकिन कांग्रेस भाजपा के प्रत्याशियो के बीच निर्दलीय प्रत्याशी मुकर्रम अली ने समीकरण बदल दिए है । निर्दलीय प्रत्याशी जीत दर्ज कर सकते है । 

वार्ड क्रमांक 6 से श्रीमती माया सचिन सोलंकी निर्विरोध पार्षद चुनी गई है । 

वार्ड क्रमांक 7 में मतदान 84 प्रतिशत रहा जो काफी अच्छा रहा । वार्ड क्रमांक 7 से भाजपा अधिकृत प्रत्याशी श्रीमति सारिका राकेश मेहता का सीदा मुकाबला निर्दलीय प्रत्याशी श्रीमती ज्योति जितेन्द राठौर से था । इस वार्ड से कांग्रेस अपना प्रत्याशी चुनाव मैदान में नही उतार पाई थी । वार्ड क्रमांक 7 भाजपा का गढ़ माना जाता है इस लिए भाजपा अधिकृत प्रत्याशी को भाजपा के कोर वोटर का वोट मिलना ही श्रीमती सारिका राकेश मेहता को जीत दिलाता हुआ दिख रहा है । 

वार्ड क्रमांक 8 में मतदान 79.4 प्रतिशत रहा वार्ड क्रमांक 8 में भाजपा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष पारस तलेरा जीत दर्ज करते हुए नजर आ रहे हैं । 


वार्ड क्रमांक 9 में मतदान 68 प्रतिशत रहा जो कुछ काम है। लेकिन इस वार्ड से भाजपा के सूरज कोली, कांग्रेस के जितेंद्र धामन, निर्दलीय राजू धानक में त्रिकोणीय मुक्काबला मना जा रहा था । वार्ड क्रमांक 9 से निर्दलीय प्रत्याशी राजू धानक जीत दर्ज करते हुए नजर आ रहे हैं । 

वार्ड क्रमांक 10 में मतदान 78.5 प्रतिशत सबसे अधिक 6 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे । वार्ड कांग्रेस का गढ़ माना जाता है इसलिए कांग्रेस प्रत्याशी की जीत की संभावना ज्यादा है लेकिन कांग्रेस के ही प्रवक्ता की पत्नी श्रीमती रीना विकास रावत चुनाव लड़ रही थी निर्दलीय प्रत्याशी संदीप डामोर भी टक्कर दे रहे हैं लेकिन फिर भी कांग्रेस इस वार्ड को जीत सकती है

वार्ड क्रमांक 11 में मतदान 78.4 प्रतिशत कांग्रेस से श्रीमती शीतल आनद चौहान प्रत्याशी थी, भाजपा की ओर से श्रीमती ज्योति विपिन नागर, आम आदमी पार्टी की ओर से श्रीमती परवीन इमरान खान व निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में श्रीमती भूमिका आशीष सोनी चुनाव मैदान में थी। लगभग 50% मुस्लिम मतदाताओं वाला वार्ड क्रमांक 11 में श्रीमती भूमिका आशीष सोनी की जीत मानी जा रही है । 

वार्ड क्रमांक 12 में मतदान 78.3 प्रतिशत रहा । वार्ड क्रमांक 12 में कांग्रेस की ओर से अब्दुल कादर खान वह भाजपा की ओर से जगदीश प्रजापत चुनाव मैदान में थे वहीं निर्दलीय प्रत्याशी गोपाल बैरागी भी चुनाव लड़ रहे थे लेकिन वार्ड क्रमांक 12 में कांग्रेस प्रत्याशी अब्दुल कादर खान एक बार फिर से जीत हासिल कर सकते हैं। 

वार्ड क्रमांक 13 में मतदान 82.3 प्रतिशत वार्ड क्रमांक 13 में कांग्रेस भाजपा में आमने सामने टक्कर थी वार्ड क्रमांक 13 कांग्रेस का गढ़ माना जाता रहा है और इस बार कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी के रूप में कांग्रेस नेता फरजमान पठान की धर्मपत्नी श्रीमती नसीम फरजमान पठान को चुनावी मैदान में उतारा था। वहीं भाजपा की ओर से मुस्लिम बाहुल्य वार्ड में मुस्लिम प्रत्याशी के रूप में भाजपा के युवा नेता गुलरेज आलम खान (राजा) की माताजी श्रीमती नसीम अब्दुल समद खान को चुनावी मैदान में थी। भाजपा मुस्लिम प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतार कर कांग्रेस के गढ़ को फतह करने की एक अच्छी रणनीति इस्तेमाल की,लेकिन वार्ड क्रमांक 13 इस बार भी कांग्रेस प्रत्याशी जीती हुई नजर आ रही है।

वार्ड क्रमांक 14 में मतदान 86.6 प्रतिशत रहा जो सर्वाधिक है। वार्ड क्रमांक 14 से भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी श्रीमती लक्ष्मी सुनील पाण्दा जीत दर्ज करती हुई नजर आ रही है क्योंकि वार्ड क्रमांक 14 में कांग्रेस प्रत्याशी ने जबरदस्त मेहनत की है लेकिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का प्रचार में सहयोग कांग्रेस प्रत्याशिय को नहीं मिलता हुआ नजर आया । 



वार्ड क्रमांक 15 में  मतदान 68 प्रतिशत प्रतिशत रहा है। इस वार्ड से कांग्रेस के 1 प्रत्याशी चुनाव मैदान में था तो वहीं भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के अलावा दो निर्दलीय प्रत्याशी जो भाजपा समर्थित बताए जा रहे थे चुनावी मैदान में थे जिसके चलते वार्ड क्रमांक 15 में कांग्रेस उम्मीदवार की स्थिति मजबूत नजर आ रही है और श्रीमती वंदना सुधीर भाबर वार्ड क्रमांक 15 से इस बार कांग्रेस को जीत दिलाती हुई नजर आ रही। 


नोट :- उपरोक्त जानकारी KB मीडिया नेटवर्क के सर्वे के माध्यम से दी गई है। यह ख़बर किसी भी प्रत्याशी की जीत की घोषणा नहीं है बल्कि एग्जिट पोल है फिलहाल पार्षद प्रत्याशी की जीत हार का फैसला 30 सितंबर को मतगणना के बाद ही हो पाएगा । 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा थांदला की हुई कार्यकारणी गठित।

मोटरसाइकिल की आमने-सामने हुई भिड़ंतएक मोटरसाइकिल सवार की मौके पर मौत