थांदला पुलिस की बड़ी कार्यवाही 140 बल्फ़ लीटर शराब जिसकी अनुमानित कीमत 30 हजार के लगभग है।

शाहिद जैनब

थांदला -  प्रदेश में नशाखोरी और नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नशा मुक्ति अभियान चलाने के निर्देश दिए है। इसके अंतर्गत थांदला पुलिस ने अवैध शराब और मादक पदार्थों के ठिकानों पर कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है । 
थांदला पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए रामचंद्र पिता भुरजी वसुनिया उम्र 46 निवासी मछलईमाता के यहां से 25 लीटर  व खुशाल पिता मगन खराड़ी उम्र 50 वर्ष निवासी राजापुरा (बस स्टैंड)थांदला  के यह से 115 लीटर  से अवैध रूप से कच्ची महुआ, शराब जप्त कि है । जिसकी अनुमानित कीमत 30 हजार के लगभग बताई जा रही है । आरोपिया के विरूद्ध अपराध क्रमांक 620/2022 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर विवेचना की जा रही है । सराहनीय कार्य अअपु थांदला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कौशल्या चौहान, उनी अशोक बघेल, उनी कुंवर सिंह रावत,कार्यवाहक सउनि अमितसिंह बघेल, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक  महेन्द्र नायक, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक  रेवसिंह चौहान, आरक्षक अनिल परमार, आरक्षक पुखराज, आरक्षक राजेन्द्र, आरक्षक नाहरसिंह, आरक्षक अक्षय,  महिला आरक्षक पुजा , महिला आरक्षक सोनाली की  मुख्य भूमिका रही ।

दिनांक 09.10.2022 को थाना थांदला क्षेत्र मे अलग अलग स्थलो पर लोगो के द्वारा अवैध रूप से नशा करने की सुचना प्राप्त हो रही थी जिस पर थाना प्रभारी थांदला द्वारा टीम गठित कर अलग अलग स्थानो पर दबिश देकर कार्यवाही कराई गई जिसमे गणेश मंदीर के पीछे पुरानी नगरपालिका कार्यालय के सामने किशोर पिता मांगीलाल राठौड निवासी शांती कालोनी थांदला को अवैध रूप से चीलम मे गांजा भरकर पीते हुये पकड़ा एवं नगरपालिका चौराहा मोटरसायकल गैरेज के पास  अणु पब्लिक स्कूल के पीछे थांदला को अवैध रूप से चिलम मे गांजा भरकर पीते हुये पकडा व नौगांवा नदी पुलिया के पास डहुकी मंदीर परिसर मे अन्नु पिता कसना कटारा निवासी तलावली माल फलिया को अवैध रूप से गांजा पीते पकड़ा सभी के कब्जे से पृथक पृथक चिलम गांजे की पुडिया, एवं अन्य सामग्री जप्त की गई जिनके विरूध्द पृथक पृथक 8/27 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबध्द किये गये इसके अतिरिक्त सार्वजनिक स्थलो पर शराब पीने व पिलाने व बैचने वालो के विरूद्द भी धरपकड़ की कार्यवाही की जा रही है जिसमे कल दिनांक 09.10.2022 को खवासा बाजना रोड मकोडिया फाटे पर अवैध रूप से शराब बैचने हेतु लेकर खड़े होने की सुचना मिलने पर मनोहर पिता करणसिंग सिंगाड निवासी मकोडिया को पकड़ा व उसके कब्जे से 35 क्वाटर देशी मदिरा प्लेन के मिले जिसके विरूद्द आबकारी एक्ट तहत अपराध पंजीबध्द किया गया।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा थांदला की हुई कार्यकारणी गठित।

मोटरसाइकिल की आमने-सामने हुई भिड़ंतएक मोटरसाइकिल सवार की मौके पर मौत