रायपुरिया थाने पर 27 गांवों के सरपंच हुए जमा, जानिए वजह
रायपुरिया - झाबुआ जिले के रायपुरिया थाना पुलिस नेनशा मुक्ति और यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। रायपुरिया थाने के अंतर्गत आने वाले 27 गांव के सरपंच तड़वी के साथ बैठक कर रायपुरिया थाना पुलिस ने नशामुक्ति और हेसमेट के फायदे गिनाएं। सरपंच और तड़वी को शराब से होने वाले नुकसान के बारे में बताया साथ ही समझाइश दी कि हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाएं।
थाना प्रभारी ने सभी सरपंच और शपथ दिलवाई कि वे शराब पीकर वाहन नहीं चलाएंगे और हमेशा हेलमेट का उपयोग करेंगे।
रायपुरिया थाना प्रांगण पर आयोजित शिविर में 27 गांव के प्रतिनिधि के रूप सरपंच शामिल हुए थे।
इनमें कुड़वास, जामली, बेकल्दा मोहनकोट, रामनगर, बरवेट, महुड़ीपाड़ा, मातापाड़ा, सुअरपाड़ा, धनपुरा, रसोली, सेमल कुंडिया, पनास, काजबी, तलावपाड़ा, बनी के सरपंच और तड़वी शामिल थे
रायपुरिया थाना प्रभारी राजकुमार कंसुरिया ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर पूरे जिले में एसपी अगम जैन के मार्गदर्शन में नशा मुक्ति और हेलमेट को लेकर अभियान चल रहा है। इसी के तहत रायपुरिया थाना क्षेत्र में भी रोज अलग-अलग कार्यक्रम किए जा रहे हैं। लोगों को इस अभियान को लेकर प्रेरित और जागरूक किया जा रहा है।
सड़क पर लोगों को समझाइश देने के साथ-साथ गांव के सरपंच तड़वी के साथ भी बैठक कर उन्हें इस जागरूकता अभियान के बारे में बताया गया। साथ ही शराब पीने से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया और उनसे भी अपील की गई कि वह भी अपने अपने गांव में जाकर इस तरह का अभियान चलाएं और लोगों को समझाइश देकर जागरूक करें ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें