कांग्रेस की गलतियां भाजपा के लिए वरदान साबित हुई नगर परिषद चुनाव नतीजों के बाद कांग्रेस की चिंता है बड़ी

शाहिद जैनब

थांदला -  नगर परिषद के चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद भाजपा को स्पष्ट बहुमत (8)  हासिल हुआ है। जबकि कांग्रेस 3 वार्डों में ही जीत हासिल कर पाई। 4 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। नगर परिषद चुनाव में विजय प्राप्त करने के लिए भाजपा ने अपने सितारों को चुनावी समर में उतार दिया था।  वो सितारे जिनके चेहरे, व्यक्तित्व और जनाधार की नाव पर सवार होकर चुनावी वैतरणी पार की जाती है। 
बीजेपी की तरफ से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय जैसे बड़े स्टार नेता थांदला में नगर परिषद चुनाव में प्रचार करते हुए नजर आ रहे थे तो वहीं कांग्रेस की तरफ से कोई भी बड़ा नेता प्रचार करते हुए नजर नहीं आया ।
कांग्रेस की ओर से कोई भी बड़े नेता ने चुनाव प्रचार में  नहीं दिखाई दिए । नतीजा यह रहा है कि थांदला नगर परिषद में कांग्रेस 3 वार्डों में सिमट गई । कॉन्ग्रेस नगर परिषद के 15 वार्डों में से 2 वार्ड में अपना प्रत्याशी ही चुनाव मैदान में नहीं उतर पाई। 
नगर निकाय चुनाव ऐसे छोटे चुनाव माने जाते हैं लेकिन जमीनी स्तर पर पकड़ बनाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण चुनाव होते हैं। महंगाई से लेकर जनता की जिन बुनियादी जरूरतों को लेकर कांग्रेस एक बड़ा प्रहार भाजपा पर कर सकती थी,वो नहीं हो पा रहा है। इसकी वजह साफ है कहीं ना कहीं कांग्रेस में अब गुटबाजी और भितरघात हो रही है। इसके साथ ही साथ संदेश ये भी जा रहा है कि जो पार्टी नगर निकाय चुनाव में मुद्दों को नहीं भुला पा रही है तो वह विधानसभा या लोकसभा उपचुनाव में  कैसे मुद्दे उठाकर सत्ता में आ पाएगी ? 
कांग्रेस की यही कमजोरी बीजेपी के लिए वरदान बन रही है  । कांग्रेस संगठानात्मक स्तर पर एक बड़े संकट से थांदला नगर में कांग्रेस जूझ रही है और इससे पार पाना लोहे के चने चबाने से कम नहीं होगा। 



2 वार्ड में कांग्रेसी उम्मीदवार 50 वोट भी हासिल नहीं कर पाए

थांदला नगर परिषद चुनाव परिणामों ने कांग्रेस की चिंताएं बढ़ा दी है । नगर परिषद के 15 वार्डों में से 2 वार्ड में अपने प्रत्याशी नहीं उतार पाई थी । कॉन्ग्रेस के 2 उम्मीदवार ऐसे रहे जो 50 वोट भी हासिल नहीं कर पाए । वार्ड क्रमांक 4 में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी 30 वोट हासिल कर पाए हैं वार्ड क्रमांक 11 में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी 36 वोट हासिल कर पाए हैं । जबकि 5 वार्डों में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों पर निर्दलीय से भी कम वोट हासिल कर पाए हैं। 

वार्ड क्रमांक 12 के 2 उम्मीदवारों को मिले 0 वोट

वार्ड क्रमांक 12 में भाजपा व कांग्रेस में कांटे की टक्कर दिखाई दे रही थी वार्ड क्रमांक 12 में भाजपा प्रत्याशी जगदीश प्रजापत ने जीत हासिल की है। इस वार्ड से भाजपा कांग्रेस के उम्मीदवारों के अलावा 3 अन्य निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी नामांकन दाखिल किया था। निर्दलीय उम्मीदवार गोपाल बैरागी व मोहम्मदी अब्दुल शकूर को इस वार्ड में 0 वोट हासिल हुए हैं, बताया जा रहा है कि गोपाल बैरागी ने भाजपा प्रत्याशी को समर्थन दे दिया था जबकि मोहम्मदी भी अब्दुल सकूर कांग्रेस प्रत्याशी की माताजी हैं । कांग्रेस प्रत्याशी अब्दुल कादर खान ने अपनी माताजी का नामांकन फॉर्म वापस लेना चुक गए थे इस वजह से वह चुनाव मैदान में उम्मीदवार के रूप में थी ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा थांदला की हुई कार्यकारणी गठित।

मोटरसाइकिल की आमने-सामने हुई भिड़ंतएक मोटरसाइकिल सवार की मौके पर मौत