अजजा प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाभर की पुत्री ने जीता सिल्वर मेडल
झाबुआ - प्रदेश के भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व थांदला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अध्यक्ष कल सिंह भाभर की पुत्री तनीषा भाबर को सिल्वर मेडल हासिल हुआ है। मथुरा उत्तर प्रदेश में आयोजित अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप कराटे प्रतियोगिता में तनीषा भाभर ने सिल्वर मेडल जीता है। तनीषा भाभर ने सिल्वर मेडल जीत देश में मध्यप्रदेश और झाबुआ जिले का नाम रोशन किया है । तनीषा भाभर की इस उपलब्धि से क्षेत्र में चर्चा हो रही है । तनीषा भाभर के सिल्वर मेडल परिवारजनों ने तनीषा भाबर को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें