चार वर्षो से फरार चल रहे ईनामी आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मयूर पंचाल
मदरनी - चौकी मदरानी थाना काकनवानी पुलिस द्वारा चार वर्षों से फरार ईनामी स्थाई वारण्टी को किया गिरफ्तार किया है । थाना काकनवानी पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों एवं फरार स्थाई वारंटियों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है । झाबुआ पुलिस अधीक्षक अगम जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पी.एल.कुर्वे व एसडीओपी रविंद्र सिंह राठी के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी काकनवानी हिरूसिंह रावत की टीम जिसमें चौकी प्रभारी मदरानी उनि. रूकमणी अहिरवार. आर. नानसिंह लोहारिया, आरक्षक शिवम धुर्वे द्वारा प्रकरण क्रमांक 36/2018 धारा 294,323,324,506 भादवि. में वर्ष 2017 से फरार स्थाई वारण्टी बदहिंग पिता कलसिंह भुरिया निवासी ग्राम अनुपुरा को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है । अवैध गतिविधियों के विरूद्ध कार्यवाही लगातर जारी रहेगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें