भाजपा ने भितरघात से बचने के लिए की पार्षदो की बाड़े बंदी
शाहिद जैनब
थांदला - नगर सरकार के चुनावी परिणामों के बाद कुल 15 वार्डों से आए नतीजों में भाजपा ने 8 वार्डों में कब्जा कर लिया है तो वहीं कांग्रेस के हाथ 3 पार्षद आए हैं इसके साथ ही भाजपा कांग्रेस से टिकट न मिलने पर चुनाव लड़े 4 निर्दलीय उम्मीदवार ने भी जीत हासिल की है। नगर परिषद में आंकड़ों के लिहाज से भाजपा को स्पष्ट बहुमत हासिल है । भाजपा खेमे में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के पद को पाने के लिए जोड़-तोड़ चल रही है। अध्यक्ष,उपाध्यक्ष पद के दावेदार अपने राजनीतिक माध्यम से दोनों पदों पर अपनी दावेदारी मजबूत करने की कोशिश में लगे हुए हैं । इसी बीच भाजपा की भितरघात, कांग्रेस व निर्दलीय पार्षदों की सेंध से बचने के लिए भाजपा ने अपने 6 पार्षदों व 1 निर्दलीय पार्षद को बाड़े बंद कर लिया है। अब इन पार्षदों को कहा भाजपा ने भेजा है यह तो नहीं कहा जा सकता लेकिन हां इंटरनेट मीडिया पर भाजपा के जीते हुए पार्षद संदीप (गोलू) उपाध्याय,जितेंद्र मोरिया(कन्नू), पंकज राठौर,जगदीश प्रजापत,लक्ष्मी पाण्दा के पति सुनील पाण्दा,ज्योति राठौर के पति जितेंद्र राठौर,माया सोलंकी के पति सचिन सोलंकी की साथ होने की तस्वीर मिल रही हैं ।
जिससे इनके एक साथ होने की पुष्टि हो रही है,और इसी से अंदाजा लगाया जा रहा है कि भाजपा ने अपने पार्षदों की बड़े बंदी की हुई है ।
तीन अध्यक्ष पद के दावेदार इसलिए भाजपा की परेशानी बड़ी
अध्यक्ष की दौड़ में भाजपा की ओर से अभी कोई भी नाम की पुष्टि नहीं हुई। नगर परिषद अध्यक्ष अजजा महिला के लिए आरक्षित हैं और भाजपा के 8 पार्षदों में 3 वार्डो से अजजा महिला पार्षदों ने जीत हासिल की है । अध्यक्ष पद की दावेदार की बात करें तो सुनील पाण्दा की धर्मपत्नी लक्ष्मी पाण्दा, नगर परिषद अध्यक्ष रहे बंटी डामोर की माता लीला डामोर, भाजपा नेता स्वर्गी गौर सिंह वसुनिया की पत्नी धापू वसुनिया है।
अब भाजपा के लिए अध्यक्ष पद के लिए तीन विकल्प मौजूद है,और तीन विकल्पों होने की वजह ही भाजपा की परेशानियां भी बढ़ रही है। तीनों दावेदार अपनी अध्यक्ष पद की दावेदारी पेश कर रहे हैं जिससे भितरघात होने की संभावनाएं दिख रही है । इसके अलावा उपाध्यक्ष पद के लिए भी तीन चार पार्षदो के नामों की चर्चा चल रही है। फिलहाल भाजपा के बड़े नेताओं ने चुप्पी साध रखी है। सब आने वाला समय ही बताएगा कि भाजपा की से अपना अध्यक्ष पद का दावेदार बनाती हैं ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें