पटाखे की दुकानें लगाने वाले व्यापारियों को मिली दुकान लगाने की अनुमति

शाहिद जैनब

थांदला - दीपावली नजदीक ही है और दीपावली से पूर्व थांदला नगर के व्यापारी पटाखे की दुकान लगाने की तैयारियां कर चुके हैं। पटाखे की दुकान लगाने वाले व्यापारियों को जरूरत थी तो बस दुकान लगाने के लिए प्रशासन द्वारा तय किए गए स्थान की इस बार नगर की पटाखा दुकाने थांदला की करीब की पंचायत खजूरी मे लगाई जाएगी। शुक्रवार को ग्राम पंचायत खजूरी के सरपंच रुसमाल मेइडा ने थांदला नगर के पटाखा व्यापारियों को ग्राम खजूरी के अंतर्गत खजूरी फॉर्म के करीब दुकाने लगाने की अनुमति दे दी है । शुक्रवार को ग्राम पंचायत खजूरी मे पटाखे की दुकानें लगाने वाले लाइसेंस धारी सभी व्यापारी बंधुओं के बीच में दुकानों के आवंटित दुकान( प्लाट) क्रमांक की गोटियां(चिट्ठी) डाली गई क्रमांक 1 से लेकर 80 नंबर तक सभी व्यापारीयो ने अपने अपने हाथों से गोटी निकाली गई । दुकान आवंटन प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही। दुकान आवंटन प्रक्रिया के बाद पटाखा व्यापारियों ने पुष्प माला पहना का ग्राम पंचायत खजूरी के सरपंच रुसमाल मईडा का धन्यवाद किया । पटाखा की दुकान लगाने वाले व्यापारियों से सरपंच रुसमाल मईडा ने कहा की ग्राम पंचायत खजूरी में पटाखा व्यापारियों को दुकान लगाने में किसी तरह की भी समस्या नहीं आएगी । ग्राम पंचायत खजूरी समस्त व्यापारियों मूलभूत सुविधा का ध्यान रखेगी। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा थांदला की हुई कार्यकारणी गठित।

मोटरसाइकिल की आमने-सामने हुई भिड़ंतएक मोटरसाइकिल सवार की मौके पर मौत