लंबे इंतजार के बाद नगर परिषद अध्यक्ष उपाध्यक्ष के चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान
शाहिद जैनब
झाबुआ - नगर पालिका झाबुआ एवं नगर परिषद राणापुर , थांदला एवं पेटलावद की मतगणना को 1 हफ्ते से ज्यादा समय हो चुका है , आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रजनी सिंह द्वारा अधिसूचना जारी कर नगर पालिका परिषद झाबुआ एवं नगर परिषद राणापुर थांदला एवं पेटलावद के प्रथम सम्मेलन एवं अध्यक्ष / उपाध्यक्ष निर्वाचन हेतु पीठासीन अधिकारी नियुक्त की है , झाबुआ नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष उपाध्यक्ष के लिए एसएस मुजाल्दा अपर जिला दंडाधिकारी को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है तो नगर पंचायत राणापुर के लिए सुनील झा अनुविभागीय अधिकारी ( रा . ) झाबुआ , थांदला के लिए अनिल भाना अनुविभागीय अधिकारी ( रा . ) थांदला एवं पेटलावद के लिए शिशिर गेमावत अनुविभागीय अधिकारी ( रा . ) पेटलावद को नियुक्त किया है , दिनांक 18 अक्टूबर 2022 को नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत के प्रथम सम्मेलन के साथ ही यहां के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन भी संपन्न होगा ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें