अवैध गांजे की खेती करने वाले के विरूद्ध कार्यवाही
थांदला - वर्तमान में शासन के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध कठोर से कठोर कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत अवैध मादक पदार्थ में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध सख्य कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक झाबुआ द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित करने पर पुलिस थाना थांदला द्वारा उक्त निर्देश का कड़ाई से पालन करते हुए अपने मजबूत मुखबीर सूचना तंत्र के आधार पर ग्राम कोटडा में उदयसिंह पिता मानसिंह सिंगाड निवासी भीमकुण्ड के बईडा वाले खेत में कपास की फसल के बीच अवैध रूप से गांजे के पौधे उगाये जाने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल दबिश देकर उदयसिंह के खेत से अवैध गांजे के पौधे कुल 35 नग कुल वजन 12 किलो 900 ग्राम किमती 1लाख 29 हज़ार रुपये के जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर थाना थांदला पर अपराध क्रमांक 692/2022 धारा 8/20 NDPS ACT का पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है। पूर्व में इस प्रकार की सख्य कार्यवाही करते हुए अवैध गांजे के पौधे जप्त किये जाकर अभियान को सफल बनाया जा रहा है।
उक्त सराहनीय कार्य अअपु थांदला के मागदर्शन में निरीक्षक कौशल्या चौहान, सउनि महावीरसिंह विश्वकर्मा, कार्यवाहक सउनि जितेन्द्रसिंह दोहरे, कार्यवाहक सउनि अशरफ खान, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक महेन्द्र नायक, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक रेवसिंह चौहान, आरक्षक राजेन्द्र चौहान, आरक्षक पुखराज गुर्जर, आरक्षक योगेश तौमर आरक्षक कुंवरसिंह रावत की मुख्य भूमिका रही।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें