थांदला असामाजिक तत्वों द्वारा दरगाह पर की गई चोरी
थांदला - देवीगढ़ रोड( रुंडीपाड़ा) स्थित मुस्लिम समाज की दरगाह पर असामाजिक तत्वों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है । मुस्लिम समाज द्वारा पुलिस थाना प्रभारी को दिए गए आवेदन के अनुसार बताया गया है कि थांदला में देवीगढ़ रोड स्थित हजरत गेबन सैय्यद(र.म.अ) की दरगाह पर असामाजिक तत्वों द्वारा 3 अक्टूबर की रात को चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। दरगाह परिसर में बल्ब,लाइट( झालर) बल्बहोल्डर,वायर व दरगाह परिसर में बने मुजावर कक्ष का ताला तोड़कर अंदर रखे सामान को तितर-बितर कर लाइट,बल्ब,वायर बल्बहोल्डर आदि सामान चोरी कर ले गए हैं। आवेदन में कहा गया है कि 4 अक्टूबर को सुबह मुस्लिम समाजजन फातिहा पढ़ने के लिए दरगाह पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी मिली जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।
थांदला एसडीओपी रविंद्र सिंह राठी व थाना प्रभारी कौशल्या चौहान मौके पर पहुंचे व मौके का मुआयना किया। मुस्लिम समाज जन द्वारा एसडीओपी रविंद्र सिंह राठी व थाना प्रभारी कौशल्या चौहान से अपील की दरगाह हर समाज के लोगों की आस्था का केंद्र है और यहां पर चोरी की घटना हुई है चोरों को जल्द पकड़ा जाए ।
मुस्लिम समाज के हाजी शाहिद निजाम का कहना है कि असामाजिक तत्वों द्वारा दरगाह पर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है पुलिस से अपील है कि जल्द चोरों को पकड़ा और आगे ऐसी घटना ना हो इसलिए पुलिस गश्त बढ़ाई जाए।
फरजमान पठान का कहना है कि मुस्लिम समाज की दरगाह हर मजहब की आस्था जुड़ी हुई है हमें थांदला पुलिस पर भरोसा है इसलिए उम्मीद करते हैं कि जल्द आरोपी पकड़े जाएंगे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें