नशामुक्ति व हेलमेट पहनने के लिए काकनवानी पुलिस ने ग्राम सभा में ग्रामीणों को किया जागरूक

काकनवानी - काकनवानी पुलिस द्वारा चौखवाडा ग्राम सभा में सम्मिलित होकर ग्रामीणों को नशा मुक्ति को हेलमेट पहनने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया । 
थाना प्रभारी हीरु सिंह रावत ने ग्राम सभा में नशा मुक्ति के संबंध में ग्रामीणों को जागरूक किया। थाना प्रभारी हीरू सिंह रावत ने कहा कि नशा ही परेशानी की वजह बनता है । किसी भी प्रकार का नशा शरीर के लिए भी हानिकारक है और आर्थिक रूप से भी हानिकारक है। नशे से व्यक्ति की शारीरिक, मानसिक एवं आर्थिक हानि के साथ-साथ सामाजिक स्वास्थ्य भी प्रभावित हो रहा है।
वाहन चलाते समय शराब का सेवन न करने की समझाइश भी दी एवं दो पहिया वाहन चलाते समय बिना हेलमेट के वाहन न चलाने की समझाईश साथ ही यातायात के नियमों के पालन करने की बात कही । 
आपको बता दें कि उच्च न्यायालय के आदेशों के बाद मध्य प्रदेश में हेलमेट अनिवार्य हो चुका है जिसको लेकर पुलिस जागरूकता अभियान चला रही है  वहीं सीएम शिवराज सिंह के निर्देश के बाद 8 अक्टूबर से चलाये जा रहे प्रदेश के जिलों में नशा मुक्ति अभियान भी चलाया जा रहा है ।








टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा थांदला की हुई कार्यकारणी गठित।

मोटरसाइकिल की आमने-सामने हुई भिड़ंतएक मोटरसाइकिल सवार की मौके पर मौत