विजयादशमी पर थांदला पुलिस ने किया शस्त्र पूजन
शाहिद जैनब
थांदला - बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयादशमी का त्योहार प्रदेश में धूम धाम से मनाया जा रहा है । इसी के चलते प्रदेश भर में जगह जगह शस्त्र पूजन भी किया जा रहा है
प्रतिवर्षानुसार पुलिस थाना परिसर पर विजयादशमी के अवसर पर शस्त्र पुजन किया गया। दशहरा के मौके पर बुधवार सुबह पुलिस थाने में शस्त्रागार का भक्तिमय माहौल रहा। एसडीओपी रविंद्र सिंह राठी एवं थाना प्रभारी कौशल्या चौहान समेत सभी पुलिस कर्मी शस्त्र पूजा में शामिल हुए थे। मंत्रोचार के साथ सुबह 1 बजे देवी आराधना शुरू हुई। इस अवसर पर पुलिस थाने के सारे अस्त्र शस्त्र शस्त्रागार में जमा किए थे। कानून व्यवस्था बनाए रखने में इस्तेमाल होने वाले वाहनों को भी पुलिस थाने में खड़ा किया गया था। अक्षत पुष्प चढ़ाकर सभी की पूजा की गई। पुलिस थाने में दशहरे को शस्त्र पूजा की परंपरा है। एसडीओपी रविंद्र सिंह राठी व थाना प्रभारी कौशल्या चौहान सहित सभी पुलिर्सकर्मीयों ने पुलिस थाना में शस्त्रों का विधि-विधान से पूजन किया।
देवी दुर्गा शक्ति की देवी हैं और शक्ति प्राप्त करने हेतु शस्त्र भी आवश्यक है, इसलिए राम ने दुर्गा सहित शस्त्र पूजा कर शक्ति संपन्न होकर दशहरे के दिन ही रावण पर विजय प्राप्त की थी। तभी से नवरात्र में शक्तिएवं शस्त्र पूजा की परंपरा कायम हो गई।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें