आज होगा रावण दहन, अघोषित मेले में लग रहे झूले, चकरी व दुकानें आचार संहिता व लंपी वायरस के चलते पशु मेला स्थगित


थांदला - अधर्म पर धर्म व बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक विजयादशमी यानि दशहरा पर्व पर दशानन का आज अंत होगा।थांदला में दशहरा मैदान में रावण दहन किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां हो चुकी हैं। नगर के दशहरा मैदान में आज रात 9 बजे रावण दहन किया जाएगा । दशहरा मैदान में 22 फुट ऊंचा रावण का पुतला तैयार कर खड़ा कर दिया गया है। नगर के राम मंदिर से रामजी का जुलूस पांच तक दशहरा मैदान पहुंचेगा। पांच बजे से सात बजे के मध्य रामायण पारायण किया जाएगा। सात से आठ बजे तक अतिथि संत महात्माओं द्वारा उद्बोधन दिए जाएंगे। रात आठ से नौ बजे के मध्य रावण दहन किया जाएगा । 9.30 बजे तक रावण दहन का कार्यक्रम समाप्त किया जाएगा । 
समस्त कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण हो चुकी है । पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम दिखाई दे रहे हैं। 

घोषित मेले में लगी लगे झूले,चकरी व खिलौनों की दुकाने है

थांदला नगर में दशहरे पर्व पर लगने वाला पशु मेला मध्य प्रदेश राजस्थान व गुजरात मैं भी प्रसिद्ध है। दशहरे के मेले पर मध्य प्रदेश के पड़ोसी राज्य राजस्थान व गुजरात से भी पशु खरीदने व बेचने के लिए ग्रामीण व किसान आते हैं। लेकिन इस वर्ष थांदला नगर परिषद का चुनाव हुआ है अभी नगर परिषद अध्यक्ष का चुनाव नहीं हो पाया है इसलिए थांदला नगर परिषद क्षेत्र में आचार संहिता लागू है । आचार संहिता के चलते मेले के टेंडर की नीलामी नहीं हो सकी। थांदला प्रशासन द्वारा पहले ही मेले के आयोजन को लेकर असमर्थता जताई थी । प्रशासन नगर परिषद के द्वारा मेले का आयोजन नहीं हो रहा है फिर भी दशहरा मैदान पर दुकाने, झूले,चकरी लगना लगे हुए हैं। बाहर से कई व्यापारी थांदला पहुंचकर दुकाने लगाए हुए हैं। फिलहाल प्रशासन की ओर से दुकान लगाने वाले व्यापारियों को लाइट व अन्य प्रकार की कोई भी सुविधाएं नहीं दी गई है व्यापारी स्वयं अपनी व्यवस्था पर दुकान लगाए हुए । 

दशहरा मेले में इंदौर से खिलौनों की दुकान लगाने के लिए आए दुकानदार मंसूर खान का कहना है कि उन्हें मेले के आयोजन नहीं होने की कोई जानकारी नहीं थी अब वह थांदला आ गए हैं इसलिए उन्होंने दुकान अपनी व्यवस्था से लगाई है। 
मेले में पोस्टर की दुकान लेकर आए बदनावर के दुकानदार सलीम ने बताया कि हमें लाइट की कोई सुविधा नहीं दी गई है इसलिए हम सौर ऊर्जा वाली लाइट का इस्तेमाल कर लाइट की व्यवस्था कर रहे हैं ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा थांदला की हुई कार्यकारणी गठित।

मोटरसाइकिल की आमने-सामने हुई भिड़ंतएक मोटरसाइकिल सवार की मौके पर मौत