नगर परिषद अध्यक्ष उपाध्यक्ष की चुनाव तारीखों में हुआ बदलाव
शाहिद जैनब
झाबुआ जिले के चार नगरी चुनाव में होने वाले प्रथम सम्मेलन की तारीखों में एक बार बदलाव किया गया है। इस संबंध में संशोधित आदेश भी जारी हो चुका है।
अब 16 अक्टूबर को झाबुआ में, 17 अक्टूबर को पेटलावद में 18 अक्टूबर को थांदला में और 19 अक्टूबर को राणापुर नगर परिषद में प्रथम सम्मेलन और अध्यक्ष उपाध्यक्ष का निर्वाचन होगा।
इसके पहले 18 अक्टूबर को झाबुआ जिले की झाबुआ नगर पालिका, पेटलावद नगर परिषद, थांदला नगर परिषद और राणापुर नगर परिषद के लिए एक ही दिन प्रथम सम्मेलन का आयोजन और अध्यक्ष उपाध्यक्ष का निर्वाचन होना था। इसमें बदलाव किया गया था, अब एक बार फिर इसमें संशोधन किया गया है। नया कार्यक्रम इस तरह से है।
निर्वाचन पीठासीन अधिकारी पहले की तरह ही निकायों में रहेंगे। झाबुआ नगरपालिका के लिए एडीएम एसएस मुजाल्दा, पेटलावद नगर परिषद के लिए एसडीएम शिशिर गेमावत, थांदला नगर परिषद के लिए एसडीएम अनिल भाना और राणापुर नगर परिषद के लिए एसडीएम सुनील झा पीठासीन अधिकारी होंगे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें