रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई।
इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने झाबुआ जिले के झकनावदा के कस्बा पटवारी विजय वसुनिया को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त पुलिस आगे की कार्रवाई पेटलावद के सर्किट हाउस में कर रही है।
लोकायुक्त पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पटवारी विजय वसुनिया हल्का न. 74 झकनावदा ने फरियादी
चंद्रशेखर राठौर के चाचा महेश पिता ग़ौरीशंकर राठौर के नाम की ज़मीन में नाम सुधार करवाना था। जिसके लिए पहले वह नायब तहसीलदार फिर तहसीलदार से मिला। वहां कहा गया की इसके लिये वह पटवारी से मिले वही नाम सुधार करेगा।
जब आवेदक पटवारी विजय वसुनिया से मिला तो नाम सुधार करने के एवज़ में आरोपी पटवारी द्वारा 10 हज़ार रुपया रिश्वत की माँग की गई ,इस संबंध में फरियादी द्वारा कार्यालय पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त इंदौर में शिकायत की गई थी।सत्यापन उपरांत आरोपी पटवारी विजय वसुनिया को फरियादी से प्रथम किस्त के रूप में आज दिनांक 12.10.2022 को रिश्वत राशि ₹4000 लेते हुए लोकायुक्त टीम इंदौर ने रंगे हाथों ट्रैप किया। भ्रा.नि.अ. धारा 7 के अन्तर्गत कार्यवाही अभी जारी है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें