मुस्लिम समुदाय ने ईद मिलादुन्नबी हर्षोल्लास के साथ मनाया

शाहिद जैनब

थांदला -  मुस्लिम समुदाय ने रविवार को ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर पैगंबर मोहम्मद हजरत का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही समाजजनों में पर्व को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया, इसी कड़ी में रविवार को थांदला में मुस्लिम समाजजनों ने जुलुस निकाला। जुलूस में खासकर सुबह बच्चे में खासा उत्साह दिखाई दिया।
ईद मिलादुन्नबी का जुलूस सुबह 9 बजे के करीब थांदला की पीर साहब गली से शुरू होकर जामा मस्जिद होते हुए गांधी चौक,पीपली चौराहा,आजाद चौक, अंबे माता मंदिर चौराहा, होता हुआ पुनः गौसिया जामा मस्जिद के पास नूरी गार्डन में समाप्त हुआ। इसी बीच समाजजनों द्वारा जुलूस मार्ग पर जगह जगह जुलूस का स्वागत भी किया गया। वहीं मार्ग में सेवा स्टाल भी लगाए गए। ईद मिलादुन्नबी पर निकले जुलूस का कहीं जगह अन्य समाजजनो द्वारा भी पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और मुस्लिम भाइयों को शुभकामना देकर सांप्रदायिक एकता की मिशाल पेश की। इस मौके पर पुलिस प्रशासन द्वारा पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। नूरी गार्डन में मदरसा मुस्तफईया थांदला की तरफ से गोसिया जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना इस्माइल बरकाती, हाफिज अब्दुल वसीम,हाफिज रहीमुद्दीन को ईमामा बांधकर इस्तकबाल किया,साथ ही कब्रस्तान कमेटी के सदस्यों का भी फूल माला से इस्तकबाल किया गया। 
मदरसा मुस्तफा या कमेटी के द्वारा कुरान शरीफ मुकम्मल करने व स्कूल में अच्छे प्राप्त अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कारों से नवाजा गया । प्रोग्राम के अंत में मौलाना इस्माइल बरकाती द्वारा तबर्रुक पर फातिहा दे कर देश खुशहाली व तरक्की के लिए दुआ की गई। 
नबी-ए-पाक के मुए मुबारक कि जियारत कराई गई

ईद मिलादुन्नबी पर थांदला गौसिया जामा मस्जिद रखें नबी-ए-पाक के मुए मुबारक की जियारत (दर्शन) मुस्लिम समाजजनों को कराए गई । हर साल ईद मिलादुन्नबी के मौके पर 
नबी-ए-पाक के मुए मुबारक की जियारत कराई जाती हैं । मुस्लिम महिलाओं के लिए बाहर 2 बजे से 5 बजे तक मदरसा मुस्तफाईया में नबी-ए-पाक के मुए मुबारक की जियारत का इंतजाम किया गया था । 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा थांदला की हुई कार्यकारणी गठित।

मोटरसाइकिल की आमने-सामने हुई भिड़ंतएक मोटरसाइकिल सवार की मौके पर मौत