सरिया दुकान से हुए 20 भारी सरिया चोरी

शाहिद ज़ैनब

थांदला - नगर में इन दिनों चोरों ने आतंक मचाना शुरू कर दिया है। 5 दिन पूर्व सोयाबीन के गोदाम से वाहन में सोयाबीन भरकर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था तो शुक्रवार रात थांदला सूतरेटी चौराहे के करीब सूतरेटी रोड पर (तृप्ति आरओ प्लांट के पास) से राजेंद्र पिता गंगाराम राठौड़ की सरिए की दुकान से सरिए चोरी हो गए  । राजेंद्र राठौड़ ने बताया कि उनकी दुकान पर बीती रात दुकान के बाहर सरिये की 20 भारी जिसकी अनुमानित कीमत एक से डेढ़ लाख रुपए के बीच है  चोरी हो गए हैं।  राजेंद्र राठौड़ ने बताया कि रात 8 बजे वह दुकान से घर गए थे और प्रातः सुबह 6:00 बजे दुकान पर आने पर उन्हें दुकान के बाहर रखे हुए सरिये नहीं लिखे उसके पश्चात राजेंद्र राठौड़ ने अपने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दो व्यक्ति सीसीटीवी कैमरा केबल तोड़ते हुए दिखाई दिए संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा वायर तोड़े गए लेकिन सीसीटीवी कैमरा बंद नहीं हुआ  जिससे पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई । राजेंद्र राठौड़ ने पूरी घटना की जानकारी पुलिस थाना प्रभारी कौशल्या चौहान को दी और अपना आवेदन भी थाना प्रभारी को दीया है ।

सरिया चोरी की घटना की शिकायत व्यापारी द्वारा की गई है । पुलिस ने जांच शुरू कर दी है ।जल्द चोरों को पकड़ा जाएगा । रात्रि गश्त भी बढ़ा दी जाएगी । 
कौशल्या चौहान 
पुलिस थाना प्रभारी थांदला


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा थांदला की हुई कार्यकारणी गठित।

मोटरसाइकिल की आमने-सामने हुई भिड़ंतएक मोटरसाइकिल सवार की मौके पर मौत