ग्रामीणों घंटो इंतजार के बाद मिलता है राशन
मंगलसिंह चौहान
थांदला रोड- उचित मूल्य की दुकान नौगांव में सुबह 10:30 बजे उचित मूल्य की दुकान खुली जिसमे खाद्यान्न लेने वाले लोगो की लाइन सुबह 8 बजे से लगना शुरू हो जाती है और अपनी बारी का इंतजार करते करते शाम हो जाती है । और राशन बढ़ने की रफ्तार बिल्कुल सुस्त नजर आती है। रफ्तार इतनी सुस्त होती है कि एक घंटे में मात्र 5 से 10 राशन कार्ड धारियों को ही मिल पाता है । सेल्स मेन से पूछे जाने पर कहा गया है की सर्वर प्रोब्लम आ रही है इस स्थिती को देखते हुए दिन भर लाइन लगने के बाद भी अपनी बारी न आने पर परेशान होकर घर लोट गए।
प्रशासनिक अधिकारियों को राशन की दुकानों पर राशन देने की सुविधाओं पर ध्यान देना होगा ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें