भानु भूरिया नए भाजपा जिला अध्यक्ष बने
झाबुआ - भाजपा जिला अध्यक्ष को पिछले कई दिनों से चल रही अटकलों को विराम लग गया है, आलाकमान ने झाबुआ जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक को हटाकर जिला उपाध्यक्ष भानू भूरिया को बनाया है। उन्हें बीजेपी ने झाबुआ जिले की कमान सौंपी है। बीजेपी ने विधानसभा चुनाव को देखते हुए युवा के हाथों में संगठन का नेतृत्व सौंपा है।
भानू भूरिया ने हाल ही में हुए पंचायत चुनाव में राणापुर जनपद पंचायत में निर्विरोध अध्यक्ष - उपाध्यक्ष बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई थी। अच्छे प्रदर्शन का फायदा उनको मिला है। कई बार विवाद और आरोपों से घिरे लक्ष्मण सिंह नायक को आखिरकार बीजेपी आलाकमान ने विदाई दे दी है।
भानू भूरिया झाबुआ उपचुनाव में विधायक के उम्मीदवार भी थे, उपचुनाव में कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया के हाथों उन्हें हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन उनका प्रदर्शन बीजेपी उम्मीदवार के रूप में में पिछले सभी चुनाव से बेहतर रहा था। भानू भूरिया बीजेपी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष भी रह चुके है ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें