थांदला में हुआ कांग्रेस का दीपावली मिलन समारोह संपन्न
शाहिद जैनब
थांदला - गुरुवार को विधायक वीरसिंह भूरिया द्वारा नवीन कृषि उपज मंडी प्रांगण पर दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पूर्व केंद्रीय मंत्री व वर्तमान झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया, थांदला विधायक वीरसिंह भूरिया, पेटलावद विधायक वालसिंह मेड़ा,जिला पंचायत अध्यक्ष सोनल भाभर, पूर्व जनपद अध्यक्ष गेंदाल डामोर आदि कांग्रेस के बड़े नेता दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए थे ।
थांदला नवीन कृषि उपज मंडी प्रांगण में कांग्रेस का मिलन समारोह विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन नजर आ रहा था जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल हुए हैं ।
मिलन समारोह के इस कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रकाश राका, जसवंत भाबर,नगीन शाहजी, अखिल जैन, फरजमान पठान,सुधीर भाबर,आनंद चौहान, विधायक प्रतिनिधि मसूल भूरिया आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन यामीन शेख ने किया व आभार प्रकट ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष व विधायक प्रतिनिधि गुलाम कादर खान ने किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें