अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को रौंदा, मोटरसाइकिल सवार की दर्दनाक मौत
थांदला - मुस्लिम समाज के कब्रस्तान के (ओम पेट्रोल पंप के पास) करीब रुंडीपाडा में थांदला लिमडी मार्ग पर अज्ञात वाहन मोटरसाइकिल सवार को रौंदा कर मौके से फरार हो गया हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। फिलहाल मोटरसाइकिल सवार को रौंदा जाने वाले वाहन की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक मोटरसाइकिल सवार की शिनाख्त कलसिंह पिता मांगू मुनिया निवासी परवलिया के रूप में हुई है । कल सिंह मुनिया अपनी मोटरसाइकिल पर थांदला से अपने घर पर ओरिया की ओर जा रहा था । तभी अचानक पीछे से किसी वाहन द्वारा उसे रौंद कर गुजरात के लिमडी की ओर फरार हो जाने की बात कही जा रही हैं । दुर्घटना की जानकारी मृतक कल सिंह मोनिया परिजनों को मिलने के बाद परिजन थांदला थाने पर पहुंचे। थांदला पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है । शव का पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा ।
पुलिस मोटरसाइकिल सवार को रौंदा फरार वाहन की तलाश भी कर रही है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें