बड़ी खबरनगर में चोरों का आतंक कपास व्यापारी की आंखों में मिर्ची डाल चोर फरारपुलिस प्रशासन लगा चोरों को ढूंढने में
शाहिद जैनब
थांदला - दिनदहाड़े व्यापारी की आंखों में मिर्ची डाल कर अनाज व्यापारियों को लूटा । थांदला काकनवानी मार्ग पर फिल्मी स्टाइल में चोरी को अंजाम दिया गया । प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह अनाज व्यापारी राजेश शैतानमल राठौड़ ने अपनी थांदला काकनवानी रोड (रावला घाटी से पहले) पर स्थित अपनी अनाज खरीदी की दुकान खोली और राजेश राठौर घर से 2 लाख 18 हज़ार रुपए के आसपास की सील्लक(अनाज खरीदी करने के लिए पैसे) लेकर आए थे , राजेश राठौड़ की दुकान खोलने के कुछ समय बाद ही क़रीब 9:25 बजे पर दो व्यक्ति अपनी दो पहिया वाहन( काले रंग की मोटरसाइकिल) पर काकनवानी की तरफ़ कपास की बोरी रख कर लाए। लुटेरों द्वारा कपास बेचने के लिए कपास को तोल कांटे (तराजू) पर रखा और बातचीत की ओर आठ किलो कपास के व्यापारी ने 800 दे रहे थे । तभी लुटेरों द्वारा राजेश राठौड़ की आंखों में लाल मिर्ची झोंक दी और उन्होंने जब चिल्ला चोट की तब लुटेरों ने व्यापारी राजेश राठौड़ को बाट खींचकर मारा जो कि नेपाली राजेश राठौड़ की पीठ पर जा लगा और चोर अनाज व्यापारी के गुल्लक में से 2 लाख 18 हज़ार लेकर वापस काकनवानी की तरफ़ फरार हो गए। जिसके बाद राजेश राठौड़ द्वारा पुलिस को सूचना दी गई, थांदला पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल थांदला पुलिस लूट की घटना को अंजाम देने वाले लुटेरों की को पकड़ने की कोशिश शुरू कर दी है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें