बैराज डैम बनाने वाले ठेकेदार की लापरवाही को छुपाने के लिए हो रही लीपापोती

थांदला -  मध्य प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान इन दिनों लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर गाज गिराते हुए नजर आ रहे हैं। लापरवाही करने वाले अधिकारियों को शिवराज सिंह चौहान मंच से धड़ाधड़ सस्पेंड कर रहे हैं, तो वही दूसरी ओर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों पर मापदंडों को ताक में रखकर डेम निर्माण कराने के आरोप लग रहे हैं।  झाबुआ जिले की थांदला तहसील के अंतर्गत आने वाली बालवासा पंचायत में अनस नदी पर बन रहे 7 करोड़ 22 लाखों रुपए की लागत के बैराज डैम निर्माण में ठेकेदार व जल संसाधन विभाग अधिकारियों की मिली भगत कर डैम निर्माण करने के आरोप लग रहे हैं ।  आरोप ग्रामीणों व आदिवासी संगठन जयस के कार्यकर्ताओं ने लगाएं ग्रामीण व जयस कार्यकर्ताओं का कहना है कि डैम बनने वाले ठेकेदार डैम के निर्माण में भारी लापरवाही हुई है, ठेकेदार को लापरवाही को छुपाने में विभागीय अधिकारी ठेकेदार का साथ दे रहे हैं । डैम का निर्माण कार्य 2018 में शुरू हुआ था डैम को 2019 में बन कर तैयार हो जाना था लेकिन डैम अब तक नही बन पाया है । अब ठेकेदार चार साल से अधूरे पड़े 7 करोड़ 22 लाख के बैराज का काम ताबड़तोड़ पूरा करना शुरू कर दिया गया। शुक्रवार को यहां अधूरी दीवार पर ड्रिल कर छेद किए गए। इनमें सरिये डालकर ऊपर दो फीट की बची हुई दीवार खड़ी की जाएगी। काम में मापदंडों को ताक पर रख देने का आरोप जय आदिवासी युवा शक्ति के कार्यकर्ताओं ने लगाया है। जयस नेता अनुराग खड़िया, प्रकाश डामोर और अन्य कार्यकर्ता शुक्रवार को साइट पर पहुंचे।
जयस ने यह भी आरोप लगाए कि कोशिश ये की जारही है दो-तीन दिन की छुट्टी में सारा काम कर लिया जाए, ताकि कोई सवाल खड़ा नहीं हो सके। अफसर झाबुआ और इंदौर में बैठे हैं और यहां आकर देखा तक नहीं । ठेकेदार ने पुरानी पक्की हो चुकी दीवार में ड्रिल कर छेद कराए। इनमें सरिये डालकर ऊपर दो फी दीवार बढ़ाई जाएगी। लेकिन सवाल ये है कि ये मजबूती से पुरानी दीवार से कैसे जुड़ेगी। जल संसाधन विभाग ने कारम डैम की घटना से भी सबक नहीं लिया। जयस ने आरोप लगाया कि जल संसाधन विभाग के अफसर और सरकार ठेकेदारों को खुली छूट दे रहे हैं। आदिवासियों के लिए आने वाले करोड़ों रुपए बर्बाद कर रहे हैं।
अधूरा छोड़ दिया था काम

ठेकेदार ने 22 फीट ऊंचे बैराज के ऊपर का ढाई फीट का हिस्सा नहीं बनाया। सरिये निकालकर छोड़ दिए थे। निकले हुए सरिये चोर काटकर ले गए। अब कांक्रीट ठोस हो गया और सरिये बाहर इतने नहीं हैं कि आगे का काम हो सके। अब इस पक्की दीवार में छेद किए जा रहे हैं।

जयस ने चक्का जाम करने की चेतावनी

डैम निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा की गई लापरवाही को अब अधिकारी लीपापोती कर सुधार करने में लगे हुए हैं लेकिन जयस खुली चेतावनी दी है कि आला अधिकारी अगर मौके पर आकर जांच नहीं करते हो और लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं करते करेंगे तो जयस थांदला लिमडी राज्य मार्ग पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन करेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की रहेगी। 

मजबूती से बनेगा डैम

छेद करके अंदर के सरियों में नए सरिये बांधे जाएंगे। अफसरो के मार्गदर्शन में ही काम होगा। मजबूती से डैम बनेगा। - अरुण चौहान, एसई, जल संसाधन विभाग, इंदौर संभाग

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा थांदला की हुई कार्यकारणी गठित।

मोटरसाइकिल की आमने-सामने हुई भिड़ंतएक मोटरसाइकिल सवार की मौके पर मौत