जल संसाधन विभाग व ठेकेदार द्वारा हो रहा जमकर भ्रष्टाचारभाजपा ज़िला अध्यक्ष पहुंचे डैम के निरक्षण के लिए,दिखे भ्रष्टाचार के सबूत
बालवासा - जनपद पंचायत थांदला में जल संसाधन विभाग द्वारा स्वीकृत निर्माणधीन ग्राम पंचायत बालवासा अनास नदी पर बैराज डैम निर्माण हो रहा है जिसकी लागत क़रीब 7 करोड़ 22 लाख है । बैराज डैम में भ्रष्टाचार होने की खबरें सोशल मीडिया पर मिलने पर भाजपा जिला अध्यक्ष भानु भूरिया बैराज डैम का निरीक्षण करने के लिए ग्राम बालवासा में पहुंचे । बैराज निरीक्षण के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष भानु भूरिया के साथ थांदला जनपद अध्यक्ष पति जालम डामोर, पलवाड़ के वरिष्ठ नेता मलसिग डामोर, कमलेश दातला, बोरी मण्डल अध्यक्ष ज्ञानसिंह मोरी और अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष भानु भूरिया को डैम निर्माण में कई लापरवाही या नजर आई जिनमें निर्माण किए गए बैराज की वाल(दीवार) 4,5 जगह से क्रेक हो चुकी हैं, जो कि बांध निर्माण में घोर लापरवाही की गवाही स्वतः दे रही हैं।
बिना किसी लिखित आदेश के कार्यपालन यंत्री महोदया और अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन विभाग थांदला द्वारा अपनी मन मर्जी से तकनीकी नियमों को ताक पर रखकर निर्माण कार्य करवाया जा रहा है । साइट पर पूर्ण निर्मित वाल पर सरिये ऊपरी लेयर पर ओवर लेप के लिए न होने से नए सरिये होल करके डलवाए जा रहे है जो कि बांध निर्माण के नियमों के विरुद्ध है, कॉन्क्रीट तोड़े बगेर सरिये को ओवरलैप नहीं कर सकते तथा सरिये को डेम की मजबूती के लिए पुराने सरिये को नए सरिये से बाधंना बहुत आवश्यक है। ड्रिल करके सरिये अंदर नए डाल सकते है किन्तु पुराने सरिये से बांधा नही जा सकता है।
कार्य स्थल पर साइट इंजीनियर द्वारा बताया गया कि ऐसा करने के निर्देश कार्यपालन यंत्री मैडम ने मौखिक रूप से दिए है , किन्तु लिखित में कोई आदेश जारी नही किया है। ऐसा प्रतीत होता हैं यह सब भ्रष्टाचार का खेल विभागीय अधिकारियों और ठेकेदार की मिलीभगत चल रहा है और दोषी अधिकारियों और निर्माण कर्ता ठेकेदार पर कठोर कार्यवाही हो सके।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें