धूम धाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस,97 वर्षीय भाजपा वरिष्ठ नेता रामा जी धानक ने किया ध्वजारोहण
थांदला - कंचन सामाजिक सेवा संस्थान संपूर्ण भारत,
भारतीय गोरक्षा वाहिनी , भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मध्यप्रदेश जिला झाबुआ थांदला इकाई द्वारा थांदला स्थित मुख्य कार्यालय पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आजाद भारत के साक्षी जनसंघ , भाजपा के संस्थापक 97 वर्षीय वरिष्ठ नेता रामा जी धानक द्वारा 74वे गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वदेशी जागरण मंच के जिला प्रचार प्रमुख मोहन यादव ने कि इस अवसर पर विशेष अतिथि पटेलिया समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट ज्वसिंह परमार पेंशनर एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य छगन लाल चौहान हनुमान मंदिर ट्रस्टी तुलसी मेहते , मोहन यादव सकल बलाई समाज के संरक्षक बल्लू लाल चौहान वरिष्ठ पत्रकार सुधीर शर्मा आदिवासी नेता पूर्व पार्षद रामचंद्र कटारा अतिथियों का, भारतीय
गोरक्षा वाहिनी के प्रदेश महामंत्री भाजपा अजा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पार्षद राजू धानक कार्यक्रम की संयोजक संस्था के प्रमुख एडवोकेट कुमारी मयूरी धानक ने अतिथियों को साफा बांधकर उनका स्वागत सम्मान किया गया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बसंत बहार बसंत पंचमी की लोकतंत्र गणतंत्र महापर्व की बधाई एवं शुभकामना देते हुए राष्ट्रिय मतदाता दिवस पर मतदान महादान करने नए मतदाताओं को जोड़ने की अपील की । इस अवसर पर समाजसेवी वरिष्ठ नेता पूर्व पार्षद नगीन शाहजी,अजगर बोहरा पटवारी, कादर शेख पत्रकार, मनोज उपाध्याय, संकित तलैरा, माणक जैन, संदीप वर्मा, डॉक्टर अशोक जैन, डॉक्टर फोजमल नायक,अनिल लुणावत कादर खान, राजू मेहते, सुनील कोठारी, कमल छाजेड़, कुतुबुद्दीन बोरा, नोमान बोहरा, खोजेमा बोहरा, युवा अमित, भाटी कुतुब बोहरा, राहुल प्रजापत,अभिषेक पंचाल, राज परमार, राजा मंसूरी सैयद अली ,बच्चे मातृशक्ति शामिल हुए राष्ट्रगान के भारत अमर रहे माता की जय गगनभेदी नारों के साथसाथ मुंह मीठा कर कार्यक्रम संपन्न हुआ
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें