सेमलपाड़ा ग्राम वासियों ने ग्राम सभा में लिया सराहनीय निर्णयशादी में डीजे व शराब को किया पूर्ण रूप से प्रतिबंध,
सेमलपाड़ा - 13जनवरी 2023 को ग्राम पंचायत सेमलपाडा के ग्राम सेमलपाडा, स्कूल पर विशेष ग्राम सभा रखी गई इस ग्राम सभा में समस्त ग्रामीण एवं ग्राम सेमलपाडा के, पूर्व सरपंच देवा छगन डामोर,जनपद प्रतिनिधि सूरेश भाई बीलवाल, पूर्व उप सरपंच नेहरू भाई पारगी ग्राम सभा अध्यक्ष दिनेश भाई चारेल एवं समस्त ग्राम के ग्राम वासियों द्वारा निर्णय लिया गया कि जो भी शादी होती है उस शादी में डीजे बंद रहेगा एवं पक्का दारू बंद रहेगा। लड़की की शादी होगी तो महंगाई के कारण दहेज सिर्फ 120000 फिक्स रहेगा लड़के की ओर से 1 किलो 500 ग्राम चांदी लड़की को पहनाई जाएगी । यह निर्णय ग्राम सभा में लिया गया समस्त ग्राम वासियों की सहमति से ग्राम सभा ने यह निर्णय लिया क्योंकि हमारे आदिवासी भाई शादी में 50 हजार से 70 हजार रुपयों का इंग्लिश दारू पिला देते हैं तो हमारी बीन बेटियां को कर्जा हो जाता है छोटे-छोटे बच्चे गोद में लेकर मजदूरी करने के लिए राजस्थान गुजरात जाना पड़ता है इसलिए समस्त प्रकार के पक्का दारू बंद किया गया इस विशेष ग्राम सभा मैं उपस्थित, ग्राम पंचायत सेमलपाड़ा के पुर्व,सरपंच देवा छगन डामोर,जनपद प्रतिनिधि सूरेश जी बीलवाल,ग्राम सभा अध्यक्ष दिनेश भाई डामोर,पूर्व सरपंच नेरू पारगी, कोटवाल बसू भाई मचार, एवं कोटवाल,तोलसिग भाई खड़िया, पटेल भारत भाई डामोर, पटेल वेस्ता भाई डामोर, पटेल बापू भाई डामोर, पटेल फता भाई डामोर ,गुडू भाई डामोर,कालिया भाई डामोर,तोलु भाई पारगी मानसिग भाई डाबी,दिनेश भाई डोडियार,दलसिग डामोर,बाबु , प्रेमचंद,उदयसिग, मुकेश,दिलीप,लाला,मगन,तेजिया,सितुसिग,करण,नारसिग,नारु,बादु चेनसिग,वालू मथियास, दिनेश कालु,कान्तीलाल, राकेश,गवला,सुनिल,दिपक दिलीप,भुरा,रूमाल,(पी,डी,) उपस्थित,हुवे,
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें